अब गौरव चोपड़ा ने की सीक्रेट शादी, VIDEO आया सामने

गौरव चोपड़ा ने की सीक्रेट शादी देखिये video

गौरव चोपड़ा ने की सीक्रेट शादी देखिये video

फिलहाल शादी का मौसम चल रहा है और कई सारे टीवी के सितारे शादी कर रहे है| अभी एक तरफ जहाँ हाल में ही गौतम रोड़े और पंखुरी अवस्थी की सीक्रेट शादी हुई थी वहीँ अब कुछ ही दिनों में ससुराल सिमर का के स्टार्स शोएब अहमद और दीपिका कक्कर भी भोपाल में शादी की दमदार तैयारियों में लगे हुए हैं| लेकिन अब जो शादी कर चूका है वो टीवी का सबसे हॉट एक्टर है| जी हां! हम बात कर रहे हैं बिग बॉस के 10 प्रतियोगी गौरव चोपड़ा हैं| जिन्होंनेदिल्ली में चुप-चाप अपनी शादी की और बाद में इस खबर से सभी हैरान रह गए|

जी हां! लगता है कि विराट और अनुष्का शर्मा के बाद चुपके से शादी करने की परंपरा को बरकरार रखने में टीवी के एक्टर्स भी पीछे नहीं है| अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की तरह ही टीवी के सबसे लोकप्रिय बैचलर गौरव चोपड़ा ने सोमवार की शाम दिल्ली में अपने घर में शादी का फैसला किया| ज़ूम टीवी के रिपोर्ट के अनुसार, गौरव ने हितिशा में अपना संपूर्ण जीवन साथी पाया है| दुल्हन को एक पारंपरिक और खुबसूरत लाल लहंगे में देखा गया| जबकि गौरव ने सफेद शेरवानी पहनी थी जिसमें उनका लुक देखने ही लायक था| उन्होंने इसके साथ मरुन कलर की शाल ली हुई थी|

भले ही ये गौरव चोपड़ा की सीक्रेट शादी हो लेकिन उन्होंने पने सबसे खास दोस्त को बुलाना नहीं भुला| उनकी शादी में करन मेहरा और उनकी पत्नी निशा रावल भाग लेने पहुंचे थे| गौरव चोपड़ा की शादी के लिए दोनों को ही दिल्ली पहुँचते हुए देखा गया| हालाँकि दोनों ने इस बात को सीक्रेट ही रक्खा था| यहाँ देखिये –

खैर, अभी गौरव चोपड़ा की नई-नवेली दुल्हन के बारे में ज्यादा जानकारी हासिल नहीं हो पायी है| लेकिन हमें उम्मीद है कि जल्द ही हम उसका पता भी लगा पाएंगे|

पिंकविला की तरफ से गौरव चोपड़ा को उनकी लाइफ के इस नए पड़ाव के लिए ढेरो शुभकामनाएं!

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।