प्यार के लिए तोड़ी धर्म की दीवार, दीपिका ककर-शोएब इब्राहिम की तरह एक-दूजे के हुए ये टीवी कपल्स

आशका गोराडिया और ब्रेंट गोबले ने 3 दिसंबर, 2017 को शादी की थी। दोनों ने कुछ साल तक डेट किया और एक-दूसरे के प्यार को नया नाम दिया। आशका एक गुजराती है और ब्रेंट एक अमेरिकन है।

कहते है प्यारी कभी भी किसी से भी हो जाता है। वो धर्म-जाति जैसी चीजों से कई आगे अपनी पहचान रखता है। यहीं बात टीवी की इन जोड़ी ने साबित की है। एक्ट्रेस दीपिका ककर और एक्टर शोएब मलिक से लेकर सनाया और मोहित जैसे कई टीवी कपल ने इन सब चीजों के बारे में न सोचते हुए खुद की खुशी को चुना है। तो चलिए बात करते हैं ऐसी ही कुछ पांच टीवी की फेमस जोड़ियों के बारे में जिन्होंने इंटर रिलिजन मैरिज कर प्यार की जीत कराई है।

दीपिका ककर – शोएब इब्राहिम

दोनों स्टार्स अपने सीरियल ससुराल सिमर का की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए थे। पहले दोनों अच्छे दोस्त बने और जल्द ही दोनों को प्यार हो गया। आखिरकार 22 फरवरी, 2018 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए। दीपिका ने शोएब से शादी करने के लिए अपने धर्म को इस्लाम में बदल लिया। यह दीपिका की दूसरी शादी है और वे दोनों एक-दूसरे से बिलकुल अलग हैं। लेकिन बेहद प्यारे प्यारे हैं।

किश्‍वर मर्चेंट– सुयश राय

इस जोड़ी की मुलाकात प्यार की एक कहानी के सेट पर हुई थी। चार साल तक डेटिंग करने के बाद दिसंबर 2016 में दोनों ने एक दूसरे से शादी कर ली। इस जोड़े ने अपने प्यार के बीच अपने धर्म या अपनी उम्र को भी नहीं आने दिया। किश्‍वर सुयश से 8 साल बड़ी हैं। किश्वर एक मुस्लिम है और सुयश एक कट्टर पंजाबी है।

 

हुसैन कुवाजेरवाला- टीना

कपल की मुलाकात कॉलेज में हुई थी और दोनों को प्यार हो गया। लवबर्ड्स ने 1996 से 2005 तक नौ लंबे साल तक डेट किया और 21 दिसंबर 2005 को शादी के बंधन में बंध गए। कपल अपनी शादी को 14 साल पूरे कर चुके हैं और बस अविभाज्य हैं। हुसैन इस्लाम का अनुयायी है और टीना एक पूरी पंजाबी लड़की है।

 

आशका गोराडिया-ब्रेंट गोबले

आशका गोराडिया और ब्रेंट गोबले ने 3 दिसंबर, 2017 को शादी की थी। दोनों ने कुछ साल तक डेट किया और एक-दूसरे के प्यार को नया नाम दिया। आशका एक गुजराती है और ब्रेंट एक अमेरिकन है। यह जोड़ी एक दूसरे से बहुत प्यार करती है और ट्रेवल करना पसंद करती है।

इकबाल खान- स्नेहा छाबड़ा

इकबाल खान और स्नेहा छाबड़ा पहली बार हैदराबाद में मिले थे। स्नेहा उस समय सिर्फ 16 साल की थी । 15 जनवरी, 2007 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए। इकबाल एक मुस्लिम और स्नेहा एक पंजाबी हैं।

यहां देखिए टीवी की दुनिया से जुड़ी खबरें…

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।