टीवी व्रैपअप : मौनी रॉय ने बदला अपना रूप पहचानना मुश्किल, अनीता हसनंदानी ने किया ऐसा कुछ

अनीता हसनंदानी ने किया ऐसा कुछ, मौनी रॉय ने बदला अपना रूप पहचानना मुश्किल

अनीता हसनंदानी ने किया ऐसा कुछ, मौनी रॉय ने बदला अपना रूप पहचानना मुश्किल

अक्षय कुमार के फैंस को गोल्ड के रिलीज होने का है इंतजार । इस बार यह फिल्म छोटे पर्दे की नागिन मौनी रॅाय के लिए भी खास होने वाली है। यह उनकी डेब्यू फिल्म है। लेकिन गोल्ड की रिलीज से पहले मौनी रॅाय की ऐसी हालत हो गई है कि उन्हें पहचानना मुश्किल हो गया है। जी हां,मौनी ने ब्लैक बिकिनी में एक तस्वीर पोस्ट की है। जिसके बाद उनके इस लुक से कई फैंस ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल कर दिया। एक यूजर ने लिखा है कि आप साड़ी में ज्यादा अच्छी लगती हैं। ग्लैमर आप पर सूट नहीं करता है। दूसरे यूजर ने लिखा है कि नागिन में आपको मिस कर रहे हैं आप शो में क्यों मर गई। टीवी का मशहूर सीरियल ‘नागिन-3’ एकबार फिर से शुरू हो चुका है। तीसरे सीजन का सभी लोगों को बेसब्री से इंतजार था। ‘नागिन’ के फैंस के अवाला कई टीवी सेलेब्स भी इसे देखने के लिए बेचैन थे।

 


‘नागिन 3’ में विष के किरदार में नजर आ रहीं अनीता हसनंदानी टीवी का लोकप्रिय चेहरा हैं। ‘ये है मोहब्बतें’ में शगुन का किरदार निभा रही हैं और ये सीरियल काफी पॉपुलर भी है. लेकिन अनीता का हाल ही में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वे शीशा के कश लगाती नजर आ रही हैं, और धुएं के छल्ले छोड़ रही हैं। मौका पार्टी का है और यह पार्टी उनके नए घर की है। अनीता का यह अंदाज सोशल मीडिया पर खूब पॉपुलर हो रहा है, और यह वीडियो भी वारल हो रहा है। अनीता ने बांद्रा में नया घर लिया है, और वे पति रोहित रेड्डी के साथ उसमें रह रही हैं। यह पार्टी उसी मौके की बताई जा रही है।
खैर, आपको बता दें कि इस बार शो की स्टारकास्ट पूरी तरह से बदल गई है। ‘नागिन-3’ में करिश्मा तन्ना, अनीता हसनंदानी, सुरभि ज्योति, रजत टोकस, पर्ल वी पुरी मुख्य रोल में नजर आ रहे हैं। पिछले सीजन में नागिन के रोल में मौनी रॉय और अदा खान नजर आई थीं।

मनीषा वतारे :Journalist. Perennially hungry for entertainment. Carefully listens to everything that start with "so, last night...". Currently making web more entertaining place.