वी.अनबीटेबल डांस ग्रुप ने फिर दिखाया अपने डांस जलाव, अमेरिका गॉट टैलेंट में हासिल किया गोल्डन बजर

एक बार फिर मुंबई के डांस ग्रुप वी.अनबीटेबल (V Unbeatable) डांस ने ये साबित कर दिया की उसकी परफॉर्मेंस हर किसी का दिल जीत सकती है। यहीं, वजह है कि उसे अमेरिका गॉट टैलेंट ( American Got Talent) में एक बड़ा मुकाम हासिल हुआ है।

अमेरिका गॉट टैलेंट में वी अनबीटेबल का जबरदस्त डांस (फोटो साभार- यूट्यूब)

कहते हैं कोशिश करने वाले की कभी हार नहीं होती और ये बात मुंबई डांस ग्रुप वी अनबीटेबल (V Unbeatable) ने एक बार फिर साबित कर दी है। इस डांस ग्रुप ने अपने जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस के चलते अमेरिका गॉट टैलेंट (American’s Got Talent) में गोल्डन बजर हासिल किया है। वी अनबीटेबल ग्रुप ने स्टेज पर ऐसी शानदार परफॉर्मेंस दी की गेस्ट जज के तौर पर आए पूर्व बास्केटबॉल खिलाड़ी ड्वेन वेड (Dwyane Wade) ने शो में सीधा गोल्डन बजर बटन ही दबा दिया।

वी अनबीटेबल (American’s Got Talent V Unbeatable) ने अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस से गोल्डन बजर हासिल कर सीधा हॉलीवुड में होने वाले शो में एंट्री मारी है। उनके इस डांस परफॉर्मेंस का वीडियो सामने आया है, जिसमें वी अनबीटेबल ग्रुप येलो कलर के कपड़े पहने हुए एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म रामलीला के गाने ततड ततड पर डांस कर रहा है। इस डांस ग्रुप की परफॉर्मेंस इतनी जबरदस्त रही की वहां मौजूद हर एक व्यक्ति उनके डांस का एंजॉय करते हुए नजर आया।

यहां देखिए वी.अनबीटेबल की धामकेदार परफॉर्मेंस…

डांस ग्रुप वी.अनबीटेबल की दमदार परफॉर्मेंस को देखने के बाद ड्वेन वेड ने कहा कि आजतक उन्होंने इतने लोगों को इस तरह ग्रुप में डांस करते हुए कभी भी नहीं देखा हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी बात में कहा कि डांस को देखते हुए उनकी दिल की हार्टबीट बढ़ गई थी और वह यह भी जानते है कि ऐसा परफॉर्म करने में कितनी मेहनत की जरुरत होती है।’ बस ये कहते ही ड्वेन वेड ने गोल्डन बजर को दबा दिया और वी.अनबीटेबल को हासिल हो गया उसका मुकाम। इतना ही नहीं उनकी परफॉर्मेंस देखने के बाद शो के जज साइमन कोवेल, जुलिएन होफ, होवी मैंडेल और गेब्रियल यूनियन ने भी वी अनबीटेबल की तारीफ की।

मुंबई की झुग्गियों से निकल ‘वी अनबीटेबल ‘ने अमेरिका गॉट टैलेंट’ में किया धमाल, जज से मिला स्टैंडिग ओवेशन

 

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।