विकास गुप्ता और प्रियांक शर्मा में हुई हाथापाई, दोस्त से बने कट्टर दुश्मन

विकास गुप्ता और प्रियांक शर्मा के बीच की लड़ाई के बारे में सभी को पता है लेकिन इस बार दोनों के बीच मामला इतना बढ़ गया है कि हाथापाई तक पहुँच गया..यहां पढ़ें क्या है पूरा मामला?

प्रियांक शर्मा और विकास गुप्ता (इंस्टाग्राम)

‘बिग बॉस 11’ के कंटेस्टेंट विकास गुप्ता और प्रियांक शर्मा को कौन नहीं जानता? दोनों बिग बॉस के घर में दोस्त बने नजर आए थे। लेकिन अब ये दोनों दोस्त नहीं बल्कि एक दूसरे के दुश्मन बन गए हैं| रिपोर्ट्स की मानें तो विकास गुप्ता और प्रियांक शर्मा के बीच बहुत ही भीषण लड़ाई हुई है। जब ये लड़ाई हो रही थी तब प्रियांक की रयूमर्ड गर्लफ्रेंड बेनाफशाह भी मौजूद थी।

दरअसल स्पॉटबॉय को एक आईविटनिस ने ये खबर दी थी| दरअसल विकास जुहू के एक फाइव स्टार होटल में जिम कर रहे थे। थोड़ी ही देर बाद वहाँ पर प्रियांक शर्मा आए। थोड़ी ही देर बाद प्रियांक विकास गुप्ता के पीछे लॉकर रुम में गए और उनका रास्ता रोकने की कोशिश की। विकास ने उन्हें कई बार हटने के लिए कहा लेकिन वो रास्ते में अड़े रहे|

इसके बाद प्रियांक ने विकास गुप्ता को धक्का मारा और इसके बाद अपना वीडियो बनाने लगे। ऐसा कहा जा रहा है कि प्रियांक ने विकास गुप्ता को धमकी भी दी और कहा कि वो विकास पर खुद को पीटने का इलजाम भी लगा देंगे| यही नहीं बल्कि प्रियांक के बॉडी पर निशान भी बने हुए थे। इसके बाद विकास गुप्ता वहां से निकल गए| प्रियांक शर्मा ने उन्हे पानी की बोतल भी फेंक के मारी। हालाँकि विकास गुप्ता को वह बोतल लगी नहीं।

वहां से जाते हुए विकास गुप्ता ने कहा प्रियांक को कुछ प्रॉब्लम है। इतना ही नहीं विकास गुप्ता ने होटल मैनेजमेंट से पुलिस को फोन करने की बात कही तो होटल मैनेजर ने ऐसा करने से मना कर दिया। सोर्सेज की मानें तो घटना के समय बेनाफशा सूनावाला भी विकास गुप्ता के साथ ही थीं।

इस इंसिडेंट के बारे में बात करने के लिए विकास गुप्ता को मीडिया ने कॉन्टेक्ट किया तो उनका कहना था – मैं न्यूज में आने के लिए इस तरह की घटिया चीजें करने वालों के लिए कोई कमेंट नहीं करना चाहता हूं।

बता दें दोनों के बीच की लड़ाई तब स्टार्ट हुई थी जब विकास गुप्ता ने प्रियांक शर्मा को पंचबीट के सीक्वल से निकाल दिया|

यहां देखिये वीडियो-

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।