Bigg Boss 11: शिल्पा शिंदे से विकास गुप्ता करा गए ये काम, पहननी पड़ी साड़ी और

शिल्पा और विकास की ये नोकझोक बढ़ी

शिल्पा और विकास की ये नोकझोक बढ़ी

विकास गुप्ता को बिग बॉस ने मौका दिया घर में हिटलर बनने का और अपनी मनमर्जी करने का| जिसका फायदा उठाते हुए विकास ने शिल्पा शिंदे को साड़ी पहनने के लिए कहा और कहा कि वो उनके लिए खाना बनाये और उसे उन्हें अपने हाथ से ही खिलाये| शिल्पा शिंदे को ये टास्क पूरा करना था इसलिए उन्होंने विकास गुप्ता की यह बात मानी और वैसा ही किया जैसा कि उन्होंने कहा| यहाँ देखिये ये विडियो-

विकास गुप्ता से बिग बॉस का हिस्सा बनने से जुड़े कई सवालों का जवाब देना पड़ा| हालांकि उन्होंने इन सवालों का बहुत ही अच्छा इनाम दिया| विकास ने कहा कहा, “मैं हमेशा से ही पर्दे के पीछे रहा हूं| बाकियों को टास्क करते हुए देखा है| कभी हम लोग खबरों में आने का कारण नहीं बने हैं|”

बिग बॉस के घर में आने की वजह बताते हुए विकास ने कहा कि वो ज़िन्दगी में कुछ एक्सपेरिमेंट करना चाहते थे| इसलिए उन्होंने बिग बॉस में हिस्सा लिया है|

मीडिया प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सभी दुसरे घरवालों को शिल्पा शिंदे पर निशाना साधते हुए नज़र आते हैं| शिल्पा शिंदे पर आरोप लगा कि वो खुद को महान बनाते हैं| इस आरोप पर शिल्पा शिंदे ने कहा कि वो सोचती हैं कि मैं जो लोगों के लिए करती हूँ कभी तो वो मेरे लिए भी कुछ ऐसा ही करेंगे| हालाँकि इस बात पर घरवाले शिल्पा से लड़ पड़े|

विकास का कहना है कि शिल्पा शिंदे दिखावा करते हैं| इस पर हिना भी शिल्पा को सुनाते हुए नज़र आती हैं| आकाश भी कहते हैं कि यहां पर सभी हर काम करने आए हैं, आप एक चीज करके दिल नहीं जीत सकते| यहाँ आकाश का इशारा था उनके खाना बनाने की तरफ था| सभी की बातें सुनकर शिल्पा शिंदे के आँख भर आयें| हालाँकि पुनीश शर्मा ने उनकी तरफ से आवाज़ उठाई|

वैसे बिग बॉस के आखिरी चरण को देखते हुए आप किसे देखना चाहते हैं इस शो का विनर? नीचे कमेंट्स में बताइए|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।

View Comments (3)