विकास गुप्ता बनायेगे शिल्पा शिंदे और हिना खान के साथ कैसा शो? दिया ये मज़ेदार जवाब

विकास गुप्ता से पूछा गया सवाल अगर बनाना पड़े हिना खान और शिल्पा शिंदे के साथ एक शो

विकास गुप्ता से पूछा गया सवाल अगर बनाना पड़े हिना खान और शिल्पा शिंदे के साथ एक शो

हाल में ही घरवालों को मीडिया के सवालों का जवाब देना पड़ा| विकास गुप्ता से भी मीडिया वालों ने दमदार सवाल पूछे| एक पत्रकार ने शिल्पा हिना के बीच की नोकझोंक पर चुटकी लेते हुए सवाल किया कि अगर उन्हें शिल्पा शिंदे और हिना खान के साथ एक सीरियल बनाना पड़े तो वो शो कैसा रहेगा?

इसपर विकास गुप्ता ने मजेदार जवाब देते हुए कहा कि उन्हें इनके साथ कुछ भी करने की जरुरत नहीं पड़ेगी| वैसे ही मजेदार होंगे|

वैसे विकास गुप्ता के इस मजेदार सवाल पर आप क्या कहेंगे? नीचे कमेंट्स में बताइए|

बिग बॉस के घर में हाल में ही हिना खान को पत्रकारों के तीखे सवालों के जवाब देने पड़े| ऐसे में जब एक जर्नलिस्ट ने पूछा अगर आपको मोहल्ले की आंटी कहा जाए तो? ऐसे में हिना खान थोड़ी शॉक हो गयी और जवाब दिया कि शिल्पा के प्रति ये उनका ओपिनियन है| आपको बता दें हिना खान की नहीं बल्कि शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता को भी मिडिया के तीखे सवालों का जवाब देना पड़ा|

बिग बॉस में अब सभी फीनाले के बेहद करीब पहुंच चुके हैं| शो में अब सिर्फ टॉप 5 कंटेस्टेंट को अब शो में अपना 100 प्रतिशत देखने को मिल रहा है| अब बिग बॉस के घर में सभी को अपने टास्क में बेस्ट करना होगा| जल्द ही बिग बॉस का एक नया एपिसोड आने वाला है जिसमें घर के कंटेस्टेंट को मीडिया के करारे जवाब का सामना करना पड़ेगा|

विकास गुप्ता से बिग बॉस का हिस्सा बनने से जुड़े कई सवालों का जवाब देना पड़ा| हालांकि उन्होंने इन सवालों का बहुत ही अच्छा इनाम दिया| विकास ने कहा कहा, “मैं हमेशा से ही पर्दे के पीछे रहा हूं| बाकियों को टास्क करते हुए देखा है| कभी हम लोग खबरों में आने का कारण नहीं बने हैं|”

बिग बॉस के घर में आने की वजह बताते हुए विकास ने कहा कि वो ज़िन्दगी में कुछ एक्सपेरिमेंट करना चाहते थे| इसलिए उन्होंने बिग बॉस में हिस्सा लिया है|

मीडिया प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सभी दुसरे घरवालों को शिल्पा शिंदे पर निशाना साधते हुए नज़र आते हैं| शिल्पा शिंदे पर आरोप लगा कि वो खुद को महान बनाते हैं| इस आरोप पर शिल्पा शिंदे ने कहा कि वो सोचती हैं कि मैं जो लोगों के लिए करती हूँ कभी तो वो मेरे लिए भी कुछ ऐसा ही करेंगे| हालाँकि इस बात पर घरवाले शिल्पा से लड़ पड़े|

विकास का कहना है कि शिल्पा शिंदे दिखावा करते हैं| इस पर हिना भी शिल्पा को सुनाते हुए नज़र आती हैं| आकाश भी कहते हैं कि यहां पर सभी हर काम करने आए हैं, आप एक चीज करके दिल नहीं जीत सकते| यहाँ आकाश का इशारा था उनके खाना बनाने की तरफ था| सभी की बातें सुनकर शिल्पा शिंदे के आँख भर आयें| हालाँकि पुनीश शर्मा ने उनकी तरफ से आवाज़ उठाई|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।