एक्टर विवेक दहिया को प्राउड फिल कराती नजर आईं दिव्यांका त्रिपाठी, तस्वीरों में देखिए क्या रही इसके पीछे की वजह

एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi Dahiya) पर उनके पति और एक्टर विवेक दहिया (Vivek Dahiya) गर्व महसूस करते हुए नजर आए हैं, जिससे ये साफ पता लगता है कि दोनों एक दूसरे को कितना अच्छे से समझते हैं।

दिव्यांका त्रिपाठी पर विवेक दाहिया ने जताया गर्व (फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) को इस बारे में अच्छे से पता है कि उन्हें अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ कैसे बैलेंस करके रखनी है। अपनी बिजी शेड्यूल के बाद भी एक्ट्रेस अपनी फैमिली और पति विवेक दहिया (Vivek Dahiya) को टाइम देना नहीं भूलती। वहीं, हाल ही में विवेक दहिया अपनी पत्नी पर गर्व करते हुए नजर आए है। दरअसल इनकम टैक्स डे (Income Tax Day) पर चीफ गेस्ट के तौर पर एक्ट्रेस को बुलाया गया था, जिसको लेकर उन्होने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीर शेयर की है।

दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi Vivek Dahiya) को  इनकम टैक्स डे पर बतौर चीफ गेस्ट बुलाया गया था। एक्ट्रेस ने उस इवेंट से जुड़ी कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की। साथ ही इतने बड़े मौके पर खुद को चीफ गेस्ट के तौर पर बुलाने को लेकर आभार व्यक्त भी किया। एक्ट्रेस के इंस्टा पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए पति विवेक दहिया ने लिखा प्राउड। इससे ये साफ झलकता है कि दोनों एक दूसरे की कितनी इज्जत और प्यार करते हैं। एक्ट्रेस ने इस खास मौके पर पिंक कलर का सूट पहना हुआ था। साथ ही खुले बालों में वह बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही थी।

यहां देखिए दिव्यांका त्रिपाठी की तस्वीरें…

एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें इस वक्त स्टार प्लस के सीरियल ये है मोहब्बतें में देखा जा रहा है। एक्ट्रेस सीरियल में इशिता का रोल निभाती नजर आ रही हैं। वहीं, हाल ही में उन्होंने नच बलिए के प्रीमियर एपिसोड में अपने पति के साथ मिलकर बेहद ही शानदार परफॉर्मेंस दी थी। वैसे टीवी का ये कपल आपको कैसा लगता है हमें कमेंट करके जरूर बताइएगा।

यहां देखिए दिव्यांका त्रिपाठी से जुड़ा हुआ वीडियो….

 

 

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।