विवेक दहिया हुए अस्पताल में भर्ती, दिव्यांका त्रिपाठी ने बताया नच बलिए 9 को होस्ट करना होगा मुश्किल

दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और विवेक दहिया (Vivek Dahiya) हाल ही में छुट्टियों मनाकर आए ही थे कि एक्टर को खराब तबीयत के चलते अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। इसी के चलते अब वह नच बलिए 9 (Nach Baliy 9) में नजर नहीं आ पाएंगे।

विवेक दहिया हुए अस्पताल में भर्ती (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी दहिया (Divyanka Tripathi) ने हाल ही में इस बात की जानकारी दी थी कि वह विवेक दहिया (Vivek Dahiya) के साथ नच बलिए 9 (Nach Baliye 9) के प्री-लॉन्च एपिसोड को होस्ट करेंगी। हालांकि, मकाऊ से लौटते ही एक्टर विवेक दहिया को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। इसके चलते अब विवेक नच बलिए 9 के प्री-लॉन्च एपिसोड के लिए शूट नहीं कर पाएंगे। इसके साथ ही इस बात की भी पुष्टि नहीं हुई है कि दिव्यांका अभी भी एपिसोड के लिए शूट करेंगी या नहीं। दिव्यांका और विवेक डांस रियलिटी शो के पिछले सीज़न के विजेता रह चुके हैं।

हमारी अग्रेंजी वेबसाइट पिंकविला को एक सोर्स ने बताया कि विवेक और दिव्यांका (Divyanka Tripathi-Vivek Dahiya) अभी मकाऊ से लौटे ही थे  कि अगले दिन विवेक को बुखार हो गया। बुखार कम होने का नाम ही नहीं ले रहा था और साथ ही उन्हें पेट में तेज दर्द होने लगा जिसके चलते  उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां पर पता चला कि उन्हें पेट में इंफेक्शन हो गया है और लिवर भी इन्फेक्ट हो गया है।

जब इस बारे में दिव्यांका त्रिपाठी से पूछा गया तो उन्होंने बताया,’ जीं हां विवेक की तबीयत बेहद ही खबर है। मैं शूटिंग और अस्पताल के बीच इस वक्त चक्कर काट रही हूं और सौभाग्य से मेरा परिवार भी जल्द ही शहर आने वाला है। वह अभी फिलहाल स्वस्थ है और उन्हें कुछ दिनों के लिए बिस्तर पर आराम करने के लिए कहा गया है, यहां तक कि उन्हें  छुट्टी भी दी जा रही है।,’

दिव्यांका त्रिपाठी ने ये भी बताया कि विवेक और उन्होंने छुट्टी पर जाने से पहले अपनी परफॉर्मेंस के लिए शूटिंग कर चुके हैं। उन्होंने कहा, “हमने अपने परफॉर्मेंस के लिए शूटिंग की है, लेकिन विवेक के लिए एंकरिंग करना मुश्किल है। यहां तक की मुझे भी नहीं पता कि मैं इसमें शामिल हो पाऊंगी या नहीं। क्योंकि में उनके साथ बिजी हूं अभी

दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया ऐसे एंजॉय करते नजर आए अपना वेकेशन, तस्वीरों देखिए उनकी जबरदस्त मस्ती और रोमांस

यहां देखिए दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया से जुड़ा वीडियो…

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।