Shocking : ये है मोहब्बतें की इस लीड एक्ट्रेस ने छोड़ा शो, जानें वजह

आखिर, ये है मोहब्बतें की लीड एक्ट्रेस ने क्यों छोड़ा शो ?

ये है मोहब्बतें की इस लीड एक्ट्रेस ने छोड़ा शो, जानें वजह

टीवी के पॉपुलर सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ को लेकर कई खबरे आ रही है। कहा जा रहा है कि, इस सीरियल के अहम भूमिका निभानेवाली एक्ट्रेस शो से बाहर निकलेगी। बता दे कि, संतोष तोषी का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस शहनाज रिजवान जल्द ही शो को छोड़ने वाली हैं। जी हां, शो में अपने कॉमेडी अंदाज में एक समझदार सास का किरदार निभाकर शहनाज ने किरदार को यादगार बना द‍िया।

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि वह जल्द ही शो से नाता तोड़ लेंगी। हालांकि, शहनाज के शो से हटने के पीछे का कोई प्रोफेशनल कारण नहीं है। शहनाज शो से विदाई लेने के बाद लंदन के लिए रवाना हो जाएंगी। दरअसल, एक्ट्रेस का परिवार लंदन में रहता है और वह परिवार को बहुत मिस करती हैं। परिवार के साथ समय बिताने के लिए शहनाज ने शो से अलग होने का फैसला लिया है।

शहनाज ने आगे कहा, शो का अनुभव कभी न भूलने वाला है।  अभिनेत्री ने ऑनस्क्रीन बेटे करण पटेल और बहू दिव्यांका त्रिपाठी को मिस करने की बात कही है। शहनाज ने कहा, ”मैं दिव्यांका त्रिपाठी और करण पटेल को बहुत मिस करूंगी। दिव्यांका भी मुझसे बहुत प्यार करती है। मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती कि मैं उन्हें कितना मिस करने वाली हूं।

बता दें कि अभिनेत्री शहनाज पिछले पांच सालों से शो संतोष तोषी का किरदार निभा कर दर्शकों को हंसाती आ रही हैं। शहनाज अपने रोल के कारण काफी चर्चा में रहती हैं। खैर, अब यह देखना काफी इंट्रेस्टिंग होगा कि, इस पॉपुलर सीरियल में शहनाज का किरदार कौन निभाएगा।

WATCH VIDEO : Bharat फिल्म में Salman Khan और Priyanka Chopra के होंगे यह Role

मनीषा वतारे :Journalist. Perennially hungry for entertainment. Carefully listens to everything that start with "so, last night...". Currently making web more entertaining place.