ये है मोहब्बतें फेम संग्राम सिंह के घर आई नन्हीं परी, दिव्यांका त्रिपाठी और कृष्णा मुखर्जी ने दी एक्टर को बधाई

ये है मोहब्बतें (Yeh Hai Mohabbatein) सीरियल के एक्टर संग्राम सिंह (Sangram Singh) पिता बन गए हैं। एक्टर के घर एक नन्ही परी आई है, इस बात की जानकारी उन्होंने कुछ इस अंदाज में शेयर की।

एक बेटी के पिता बने संग्राम सिंह (फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

ये है मोहब्बतें सीरियल (Yeh Hai Mohabbatein) के एक्टर संग्राम सिंह (Sangram Singh) पिता बन गए हैं। एक्टर के घर एक नन्हीं परी ने जन्म लिया है। संग्राम ने इस बात की जानकारी खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। शेयर की गई तस्वीर के साथ उन्होंने बताया की मां और बेटी दोनों ही ठीक हैं। एक्टर ने जो तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है वो बेहद ही खूबसूरत और प्यारी है। साथ ही उनके को स्टार्स दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और कृष्णा मुखर्जी (Krishna Mukherjee) ने उन्हें बधाई भी दी थी।

एक्टर संग्राम सिंह (Sangram Singh Blessed with Baby Girl) ने सोशल मीड‍िया पर जो तस्वीर शेयर की है, उसमें प‍िंक शूज और फूलों से सजा एक बोर्ड नजर आ रहा है। बोर्ड पर ल‍िखा  हुआ है इट्स ए गर्ल. वहीं, कैप्शन के तौर पर एक्टर ने लिखा,’ हम दुन‍िया को ये बताते हुए बेहद खुशी हो रही है किहमारे घर एक एंजल बेबी गर्ल आई है। मां और बच्ची दोनों पूरी तरह से फिट हैं और डैडी की तो खुशी का ठ‍िकाना नहीं है।’

यहां देखिए संग्राम सिंह का पोस्ट

 वहीं, संग्राम की ये है मोहब्बतें को एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी ने भी उन्हें बधाई दी। उन्होंने कैप्शन में एक्टर को बधाई देते हुए लिखा कि वह इसको लेकर बेहद ही खुश हैं। साथ ही एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने भी संग्राम सिंह को इस खुशी के लिए ढेरों बधाई दी। संग्राम ने दिसंबर 2017 में पंजाब में एक निजी समारोह में वैट सलाहकार गुरकिरन कौर के साथ शादी की थी। ऐसी खबर है कि अपनी शादी के बाद एक्टर नॉर्वे में अपनी पत्नी के साथ भारत छोड़कर रहने लगे थे। एक्टर सीरियल में आशोक नाम का नेगेटिव किरदार निभा नजर आ रहे थे।

दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया ने अस्पताल में मनाई अपनी मैरिज एनिवर्सरी, देखिए परिवार ने कैसे दिया सरप्राइज

यहां देखिए दिव्यांका त्रिपाठी से जुड़ा वीडियो…

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।