ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम प्रियंका कलंतरी बनी मां, पति विकास कलंतरी ने कुछ इस तरह जताई अपनी खुशी

ये रिश्ता क्या कहलाता है की एक्ट्रेस प्रियंका कलंतरी मां बन गई हैं। एक्ट्रेस ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी विकास कलंतरी ने कुछ इस अंदाज में फैंस के बीच शेयर की है।

स्टार प्लस (Star Plus) के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है ( Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) कि एक्ट्रेस प्रियंका कलंतरी (Priyanka Kalantri) मां बन गई है। उन्होंने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी उनके पति विकास कलंतरी (Vikas Kalantri) ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दी है। साथ ही बताया है कि डलवरी के बाद मां और बच्चा दोनों ही स्वास्थ है। प्रियंका ने हाल ही में अपने बेबी बंप के साथ फोटो शूट कराया था, जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत लग रही थी।

एक्टर विकास कलंतरी (Priyanka Kalantri Baby Boy) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपनी और प्रियंका की एक तस्वीर शेयर की। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा – हमें एक बेबी बॉय हुआ है। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ है। हम काफी एक्साइटेड है और बेहद ही अलग फिल कर रहे हैं। आपको बताते चलें कि हाल ही में एक्ट्रेस प्रियंका कलंतरी और विकास कलंतरी ने एक बेहद ही प्यार सा फोटो शूट कराया था, जिसमें एक्ट्रेस अपनी बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती नजर आईं थी।

यहां देखिए विकास कलंतरी का पोस्ट

फोटोशूट के दौरान एक्ट्रेस ने हल्का मेकअप किया हुआ था और वह बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही थी। 2012 में एक्ट्रेस ने एक्टर विकास कलंतरी से शादी की थी और अब शादी के 7 साल बाद वह मां बनने जा रही है। अपनी इन खूबसूरत तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस प्रियंका ने बताया कि उनका 35 सप्ताह चल रहा है। एक्टर प्रिंयका ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में आयुष अग्रवाल की बहन का रोल निभाया था,  जिसे लोगों ने काफी पसंद किया।

ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम प्रियंका कलंतरी जल्द बनने वाली हैं मां, देखिए कैसे बेबी बंप के साथ कराया फोटोशूट

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।