मोहसिन खान ने किया शिवांगी जोशी संग ‘तरीफां’ पर रोमांटिक डांस, यहां देखिये वीडियो

मोहसिन खान और  शिवांगी जोशी ने अपने फैंस को तब खुश कर दिया जब ये रिश्ता क्या कहलाता है के 10 साल पूरे 

मोहसिन खान और शिवांगी जोशी (इंस्टाग्राम)

ये रिश्ता क्या कहलाता है की टीम ने कल रात जश्न मनाया| और ये रात सेलिब्रेट करने वाली रात थी, क्योंकि आखिरकार शो को इस साल जनवरी में 10 साल पूरा हो गया| टीम ने कल रात एक साथ एक छोटी सी पार्टी आयोजित की। इस पार्टी में शिवांगी जोशी ने एक रेड ड्रेस और रेड बूट में नज़र आयीं| उनका लुक देखने ही लायक था| वहीँ दूसरी ओर, मोहसिन ने भी सूट पहना था जिसमें वो बहुत ही हैंडसम नज़र आ रहे थे| पार्टी में आने से पहले, मोहसिन और शिवांगी ने मीडिया से बात की जहाँ उन्होंने 10 साल पूरे होने पर पूरी टीम को इसका श्रेय दिया था| इतना ही नहीं, दोनों ने हिट गाने तरीफां पर तुरंत एक डांस भी किया| मोहसिन और शिवांगी ने एक साथ डांस किया जहाँ पर उनका अंदाज़ देखने ही लायक था|

जैसे ही उन्होंने तारीफ़ां गाने पर डांस किया फैंस की ख़ुशी का ठिकाना नहीं था| उनका वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया है| उनकी ऑनस्क्रीन की केमिस्ट्री ऑफस्क्रीन केमिस्ट्री में बदल गयी| दोनों को पूरी टीम के साथ ही अंदर पार्टी करते देखा गया और उनके मूव्स इंटरनेट पर सनसनी मचाने के लिए काफी थे|

बता दें कि ये रिश्ता क्या कहलाता है सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शो में से है। बार्क की एक नयी रिपोर्ट की मानें तो इस शो को टॉप 5 में शामिल किया गया है|

आपको बता दें मोहसिन और शिवांगी ये रिश्ता क्या कहलाता है में नायरा और कार्तिक का रोल निभाते हैं| ऐसे में फैंस उन्हें शिविन और कायरा के नाम से जानते हैं| शिवांगी और मोहसिन की ऑनस्क्रीन जोड़ी के लाखों फैंस दीवाने हैं| यही नहीं अक्सर ऐसी खबरें आती हैं कि शिवांगी और मोहसिन एक दूसरे को डेट कर रहे हैं|

यहां देखिये कल रात के सेलिब्रेशन के कुछ वीडियो- 

क्या आपको ये रिश्ता क्या कहलाता है देखना पसंद है? नीचे कमेंट्स के ज़रिये हमें बताइये!

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।