Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: आधी रात को मनेगा कायरव का बर्थडे, शामिल होगा कार्तिक और उसका परिवार

ये रिश्ता क्या कहता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai)के आज आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे की कार्तिक और परिवार के अन्य सदस्य कायरव का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए आधीर रात को सिंघानिया परिवार के घर में जाएंगे।

  |     |     |     |   Updated 
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: आधी रात को मनेगा कायरव का बर्थडे, शामिल होगा कार्तिक और उसका परिवार
यह रिश्ता क्या कहलाता है एक सीन में कार्तिक, नायरा और कायरव। (फोटोः पिंकविला)

टीवी का पॉपुलर सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai TV TRP)  टीवी टीआरपी के मामले में अक्सर टॉप पर रहता है। सीरियल की कहानी में इन दिनों काफी हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है। जैसा कि हमने पहले बताया था कायरव अपने पापा से नफरत करने लगता है। उसे लगता है कि वह एक आदर्श पापा और पति नहीं है। आज आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे की कार्तिक और परिवार के अन्य सदस्य कायरव का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए आधीर रात को सिंघानिया परिवार के घर में जाएंगे। शो में कार्तिक नायरा अपने रिश्ते को लेकर काफी हिचकिचा रहे हैं। लेकिन इन दोनों के बीच की डोर अब कायरव बन रहा है।

कार्तिक अपने बेटे के बर्थडे में अपना ही बर्थडे भूल जाता है। वहीं पूरा गोयंका परिवार कायरव का जन्मदिन ही मनाने में लगा है। ऐसे में वह अपने किट्टू कोभी भूल जाते हैं। लेकिन नायरा नहीं भूलती। कायरव का जन्मदिन मनाने के बाद कार्तिक और बाकी लोग रिलैक्स करते हैं। तभी नायरा वहां आती है और किट्टू यानी कार्तिक को बर्थडे कौप पहनाती है। इसके बाद वह सबको याद दिलाती है कि आज कार्तिक का भी जन्मदिन है। ऐसे में सारे घरवाले कहते हैं अरे हां कायरव की खुशी में हम भूल ही गए कि हमारे किट्टू का जन्मदिन भी है।

कायरव के बर्थडे के लिए कार्तिक एक्साइटेड

कार्तिक आने वाले एपिसोड में नरपा से इस बारे में बात करता दिखेगा कि आखिर कायरव को हो क्या गया है, पिछले कुछ दिनों से वह कार्तिक से ऐसा बर्ताव क्यों कर रहा है। इस पर नायरा कार्तिक को बताएगी कि कायरव को इतनी बुरी तरह से डांटने पर वह कार्तिक से सहम गया है और अब अपने पिता से इंटरएक्ट नहीं कर पा रहा है। अब ऐसे में नायरा इन दोनों के बीच की सूत्रधार बनेगी। कार्तिक अपने बेटे का जन्मदिन मनाने के लिए काफी एक्साइटेड होता है। इस चक्कर में वह खुद का जन्मदिन भी भूल जाता है। कार्तिक और कायरव का जन्मदिन एक ही दिन आता है इस बारे में जब नायरा ने उसे बताया था तो कार्तिक खुशी से फूला नहीं समा रहा था। लेकिन कायरव का रवैया अचानक अपने पिता की तरफ बदल गया है। इससे कार्तिक काफी उदास है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है को क्या अलविदा कहेंगी पंखुड़ी अवस्थी? एक्ट्रेस ने खुद बताई इसके पीछे की सच्चाई

यहा देखिए, ये रिश्ता क्या कहलाता है ने फिर हासिल की पहली पोजीशन…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: रमेश कुमार

जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।

ramesh.kumar@hidirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags:

Leave a Reply