Zee Rishtey Awards 2017 दिव्यांका त्रिपाठी, अंकिता लोखंडे समेत इन टीवी सितारों का दिखा स्टाइलिश लुक

Zee Rishtey Awards‬ में ऐसा रहा टीवी सितारों का जलवा

Zee Rishtey Awards‬ में ऐसा रहा टीवी सितारों का जलवा

अवार्ड फंक्शन सभी टेलीविजन सितारों के लिए पारिवारिक समारोह की तरह होते हैं, जहां पूरे टेलीविजन इंडस्ट्री को जश्न मनाने का अवसर मिलता है| सर्वश्रेष्ठ टेलीविज़न शो, अभिनेता, और निर्देशकों को उनके संबंधित शैलियों में पुरस्कारों के साथ मान्यता दी जाती है|

पुरस्कार समारोह मज़ेदार और ग्लैमर से भरे हुए होते हैं| सभी सितारे अपने फैशन को यहाँ परोसते हुए नज़र आते हैं| अवार्ड शो में ये पूरे वातावरण को बहुत ही अट्रैक्टिव बनाने के लिए सभी सितारों को उनके बेस्ट स्टाइल में देखा जाता है| हाल में ही जी टीवी की 25 वीं वर्षगांठ मनाई गयी| इस अवार्ड फंक्शन को रिध्विक धन्जानी और रवि दुबे ने होस्ट किया था|

1) दिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दहिया

टेलीविज़न की सबसे प्रिय जोड़ी दिव्याका त्रिपाठी दहिया और विवेक दहिया को भी रेड कारपेट पार चलते हुए देखा गया|

2) सर्गुन मेहता

सर्गुन मेहता ने अपने पेस्टल कढ़ाई वाली ऑउटफिट में नज़र आ रही थी हालांकि उनका मेकअप और भी बेहतर हो सकता था|

3) राज सिंह अरोड़ा और पूजा गौर

राज सिंह अरोड़ा और पूजा गौर को जी रिश्ते अवार्ड्स के रेड कारपेट पर एक साथ देखा गया| राज अपने बियर्ड लुक में सेक्सी लग रहे थे वहीँ पूजा अपने डिज़ाईनर ऑउटफिट में एक दम परफेक्ट!

4) सुरभी ज्योति

टेलीविजन की अट्रैक्टिव एक्ट्रेस सुरभि ज्योति ब्लैक ऑउटफिट में सेक्सी लग रही थीं| उन्होंने सेक्सी बैकलेस गाउन पहना था| जोकि रेड कारपेट पर एकदम परफेक्ट नज़र आ रहा था|

5) करनवीर बोहरा

सुरभि को उनके कबूल है को-स्टार करनवीर बोहरा के साथ क्लिक किया गया|

6) कुणाल जयसिंग, शरेन पारीख, मानसी श्रीवास्तव और नकुल मेहता

इश्कबाज के एक्टर कुनाल जयसिंह, शरेन पारीख, मानसी श्रीवास्तव और नकुल मेहता भी इस अवार्ड फंक्शन में शामिल थे, जो रेड कार्पेट पर अपने स्टाइलिश अवतार में नज़र आ रहे थे|

7) अंकिता लोखंडे

टेलीविजन की पॉपुलर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे को भी यहाँ पर स्पॉट किया गया| अंकिता को जल्द ही बॉलीवुड फिल्म मणिकर्णिका में देखा जाएगा|

8) रिद्धि डोगरा

रिद्धि डोगरा ने ब्लू और गोल्डन कॉम्बिनेशन की साड़ी पहनी थी|

9) आर.माधवन


बॉलीवुड सेलिब्रिटी आर.माधवन ने भी रेड कार्पेट की शान बढाई|

10) क्रिस्टल डिसूज़ा

क्रिस्टल डिसूजा को टीवी की सबसे स्टाइलिश एक्ट्रेस के तौर पर जान जाता है| उनका ये लुक देखने ही लायक था|

इन सभी में से आपको किसका लुक लगा सबसे बेहतर? नीचे कमेंट्स में बताइए!

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।