आँखों में आँखे डालते हुए अनिल कपूर और तब्‍बू का वीडियो VIRAL, याद आये विरासत के पल

सोशल मिडिया पर अनिल कपूर और तब्बू का रोमांटिक वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर अनिल कपूर और तब्बू का एक रोमांटिक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें यह दोनों 21 साल पुराने लम्हों को दोबारा दोहराने की कोशिश कर रहे हैं। जबकि लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे है। जबकि ऐसे ही प्यार की बरसात करते हुए इन दोनों को पहले भी फिल्म ‘विरासत’ में देखा जा चुका है। अनिल कपूर और तब्बू ने ‘विरासत’ फिल्म के पलों को एक बार फिर से जिंदा किया है। जिस समय तब्बू और अनिल मजाक में ‘विरासत’ फिल्म का सीन दोहरा रहे थे तो उसी समय फरहा खान ने उनका वीडियो बनाया। उसके बाद फरहा ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम से शेयर कर दिया।

फरहा ने इस पोस्ट के साथ लिखा, ‘मेरे दो प्यारे दोस्त…तब्बू और अनिल कपूर ‘विरासत’ वाले दिनों में टांग तुड़वाने का कुछ तो फायदा हुआ।’ आपको बता दें कि फराह खान अनिल कपूर को पापाजी बुलाती हैं और दोनों के बीच गहरी दोस्ती है।

इस वीडियो में तब्बू अनिल कपूर एक ही काउच पर बैठे हैं। तभी अनिल ‘विरासत’ फिल्म का फेमस गाना ‘कितना मधुर है मिलन’ गुनगुना रहे हैं। अनिल यह गाना तब्बू को देखकर जैसे ही गाते हैं, तभी तब्बू खिल-खिलाकर हंस पड़ती है। इस वीडियो के पीछे फराह खान की आवाज साफतौर पर सुनाई दे रही है। अनिल कपूर और तब्बू की ‘विरासत’ फिल्म साल 1997 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में न केवल तब्बू और अनिल की जोड़ी को लोगों ने पसंद किया बल्कि दोनों की एक्टिंग को भी काफी सराहा गया। इसमें तब्बू ने गांव की अनपढ़ लड़की का किरदार निभाया था, जबकि अनिल कपूर विदेश में पढा़ई करने के बाद कैसे पिता की विरासत को संभालते हैं, इस फिल्म में दिखाया गया है।

कोरियोग्राफ फराह खान के पैर में फ्रैक्चर हो गया है। तीन हफ्ते तक उन्हें डॉक्टर ने आराम करने की सलाह दी है। इस बीच जब तब्बू और अनिल कपूर फराह से मिलने उनके घर पहुंचे तो खूब मस्ती हुई। इस मस्ती का एक वीडियो फराह ने इंस्टग्राम पर शेयर किया।

मनीषा वतारे :Journalist. Perennially hungry for entertainment. Carefully listens to everything that start with "so, last night...". Currently making web more entertaining place.