शिल्पा शिंदे की राह चली अर्शी खान, कांग्रेस का हाथ थाम उतरी पॉलिटिक्स में देखिए पूरा वीडियो

शिल्पा शिंदे ने हाल ही में कांग्रेस पार्टी को ज्वाइन किया था अब इसी तर्ज पर उनकी दोस्त अर्शी खान ने भी कांग्रेस पार्टी का हाथ थाम लिया है। जब इस बारे में अर्शी खान से बात की गई तो, अर्शी ने कहा की उनको पहले से ऑफर आ रहे थे।

शिल्पा शिंदे ने हाल ही में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुई है। और ऐसे में उनकी दोस्त और बिगबॉस 11 फेम अर्शी खान ने भी बीते गुरुवार को कांग्रेस पार्टी का हाथ थाम लिया है। रिपोर्ट्स की माने तो अर्शी खान को कांग्रेस पार्टी में एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह महाराष्ट्र की वाइस प्रेजिडेंट के तौर पर पार्टी में शामिल हुई हैं।

जब इस बारे में अर्शी खान से बात की गई तो, अर्शी ने कहा की उनको पहले से पार्टी की तरफ से ऑफर आ रहे थे।अर्शी यहीं नहीं रुकी उन्होंने आगे कहा देश के लिए काम करना और अपना बेस्ट देना महत्वपूर्ण है। आपको बता दें 8 फरवरी को मुंबई में कांग्रेस पार्टी के एक इवेंट के दौरान पार्टी के सदस्यों ने अर्शी खान का कांग्रेस में स्वागत किया।

तृप्ति शर्मा :दो साल से मीडिया जगत में काम कर रही हूं। हर दिन कुछ नया करने की जिद है। वीडियो एडिटिंग के साथ ही फिल्मी खबरें लिखना मुझे बहुत अच्छा लगता है। कुछ और बेहतर होगा इसी उम्मीद के साथ मैं हिन्दी रश डॉट कॉम के साथ जुड़ी हूं।