नहीं रहे अजय देवगन के पिता वीरू देवगन, बॉलीवुड में छाई शोक की लहर, जानिए उनकी लाइफ के 10 अनसुने फैक्ट्स

अजय देवगन (Ajay Devgn) के पिता वीरू देवगन (Veeru Devgan) नहीं रहे। सोमवार सुबह मुंबई के एक निजी हॉस्पिटल में Cardiac Arrest पड़ने से उनका देहांत हो गया। बॉलीवुड के जाने-माने एक्शन डायरेक्टर वीरू देवगन के निधन से बॉलीवुड शोक में डूब गया।

  |     |     |     |   Published 

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन के पिता वीरू देवगन (Ajay Devgn Father Veeru Devgan Passed Away) का सोमवार सुबह निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही बॉलीवुड में शोक की लहर छा गई। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग उनके निधन पर संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। मुंबई में आज शाम उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि वीरू देवगन पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। वह मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। सोमवार सुबह उन्हें कार्डियक अरेस्ट पड़ा, जिसके बाद उन्होंने अस्पताल में ही अंतिम सांस ली। उनके पार्थिव शरीर को घर लाया जा चुका है। वीरू देवगन (Veeru Devgan) के निधन की खबर मिलते ही संजय दत्त, सनी देओल, बॉबी देओल सहित कई सितारे देवगन परिवार के घर पहुंच चुके हैं। शाम 6 बजे विले पार्ले में उनका अंतिम संस्कार होगा।

बॉलीवुड एक्टर्स और फिल्ममेकर्स उनके निधन पर सोशल मीडिया के जरिए शोक व्यक्त कर रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री के नामी एक्शन डायरेक्टर वीरू देवगन को याद करते हुए तमाम सेलेब्स उनको श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। फिल्मकार अशोक पंडित ने कुछ देर पहले ट्वीट कर वीरू देवगन को याद किया और बताया कि उन्होंने कैसे बगैर किसी सुविधाओं के फिल्मों में बखूबी फाइट सीन्स को अंजाम दिया था।

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: तृप्ति शर्मा

दो साल से मीडिया जगत में काम कर रही हूं। हर दिन कुछ नया करने की जिद है। वीडियो एडिटिंग के साथ ही फिल्मी खबरें लिखना मुझे बहुत अच्छा लगता है। कुछ और बेहतर होगा इसी उम्मीद के साथ मैं हिन्दी रश डॉट कॉम के साथ जुड़ी हूं।

tripti.sharma@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , , , , , , ,

Leave a Reply