वीरू देवगन की प्रार्थना सभा में भावुक हुआ देवगन परिवार, करीना कपूर, विक्की कौशल समेत ये सितारें आये नजर

अभिनेता अजय देवगन के पिता वीरू देवगन (Veteran stunt director Veeru Devgan) की प्रेयर मीट का आयोजन मुंबई में हुआ जिसमे देवगन फॅमिली को सांत्वना देने और वीरू देवगन की प्रार्थना सभा को अटेंड करने बॉलीवुड के कई स्टार पहुंचे। यहां देखिए फुल लिस्ट।

बॉलीवुड के मशहूर एक्शन डायरेक्टर और अभिनेता अजय देवगन के पिता वीरू देवगन (Veeru Devgan Prayer Meet) का बीती 27 मई को निधन हो गया था। गुरुवार को वीरू देवगन की आत्मा की शांति के लिए मुंबई में प्रार्थना सभा रखी गई। परिवार और फिल्मी दुनिया का परिवार इस दुख की घड़ी में देवगन परिवार के साथ खड़ा नजर आया। वीरू देवगन (Veeru Devgan Prayer Meet) की प्रार्थना सभा में देवगन परिवार भावुक हो गया। दादादी को याद कर अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन की आंखें भर आईं।

इस दौरान अजय देवगन बेटी के आंसू पोंछते नजर आए। वह प्रार्थना सभा से न्यासा को बाहर लेकर आए। न्यासा और अजय देवगन को देख हर किसी की आंखें नम हो गईं। वहां मौजूद हर शख्स वीरू देवगन की शख्सियत को याद कर रहा था। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभिषेक बच्चन के साथ सभा स्थल पर पहुंचे। डिंपल कपाड़िया भी वीरू देवगन की प्रेयर मीट में पहुंचीं और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान भी देवगन परिवार की इस दुख की घड़ी में उनके साथ दिखाई दिए। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान भी प्रेयर मीट में पहुंची थीं। उनके साथ उनकी बड़ी बहन करिश्मा कपूर नजर आईं। ‘उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक’ फिल्म के हीरो विक्की कौशल भी प्रेयर मीट में पहुंचे और मरहूम वीरू देवगन की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

तृप्ति शर्मा :दो साल से मीडिया जगत में काम कर रही हूं। हर दिन कुछ नया करने की जिद है। वीडियो एडिटिंग के साथ ही फिल्मी खबरें लिखना मुझे बहुत अच्छा लगता है। कुछ और बेहतर होगा इसी उम्मीद के साथ मैं हिन्दी रश डॉट कॉम के साथ जुड़ी हूं।