आलिया भट्ट ने दोस्त की शादी में लगाये ठुमके तो मचा बवाल, देखिये विडियो

अपनी दोस्त के शादी में आलिया भट्ट ने लगाये ठुमके फिर...

अपनी दोस्त के शादी में आलिया भट्ट ने लगाये ठुमके फिर...

आलिया भट्ट फिलहाल अपने दोस्त की शादी के लिए जोधपुर में हैं| हाल में ही उनका एक विडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो मुबारकां के गाने हवा-हवा पर डांस करती हुई नज़र आ रही हैं| आलिया भट्ट के बेस्ट फ्रेंड की शादी है जिसमें वो पूरे मजे ले रही हैं| वो अपने दोस्तों के साथ समय बिताती हुई नज़र आ रही है| अक्सर वो इन्स्टा पर अपने दोस्तों के साथ फ़ोटोज़ शेयर करती हैं| यहाँ देखिये उनके डांस का विडियो जो इन दिनों वायरल हो रहा है|

आलिया भट्ट न्यू इयर से पहले अपने दोस्त की शादी में ट्रिप पर गयी थी| इस बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, “मेरे बेस्ट फ्रेंड की शादी है तो हम लोग गर्ल ट्रिप पर जा रहे हैं। यह नहीं बताऊंगी की हम कहां जा रहे हैं। इस मौके पर आलिया ने यह भी बताया कि वह फिल्म ‘गल्ली बॉय’ में रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी और फिल्म की शूटिंग जनवरी 2018 में शुरू हो गयी है। आलिया भट्ट की आने वाली फिल्में राजी, गली बॉय,शुद्धि, शिद्दत और आशिकी 3 हैं। आलिया ने अपने ये अनुभव हाल ही में हुए जी सिने अवार्डस में साझा किए।

बता दें कि आलिया भट्ट ने केवल 19 साल की उम्र में स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद हाईवे, उड़ता पंजाब जैसी फिल्में करने के बाद उन्हें दर्शक और आलोचकों ने खूब प्रशंसा मिली है। इसके अलावा उनकी हम्पटी शर्मा की दुल्हनियां और टू स्टेटस जैसी फिल्मों ने कामर्शियल सक्सेस भी हासिल की वही उनकी फिल्मे 100 करोड़ के आकड़े तक पहुंच गयी।

आलिया भट्ट की आने वाली फिल्मों की बात करें तो इनमें राजी, गली बॉय,शुद्धि, शिद्दत और आशिकी 3 जैसी फिल्में शामिल हैं| वैसे आलिया भट्ट का डांस तो लोगों  पसंद आता है लेकिन उनके इस डांस  बारे में आप क्या कहेंगे? नीचे कमेंट्स में जरुर बताइए|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।