अंबानी परिवार ने कुछ इस अंदाज़ में किया गणपति बप्पा स्वागत, बॉलीवुड की ये हसीनाएं भी इस कार्यक्रम में हुईं शरीक

अंबानी परिवार में 2 सितम्बर को धूमधाम से गणपति बप्पा का स्वागत किया गया। इस फंक्शन में बॉलीवुड के तमाम बड़े चेहरे देखने को मिले। ऐसे में बॉलीवुड की हसीनाएं भी कहां पीछे रहने वाली थी। यहां देखिए किस-किस ने मरी इस पार्टी में शानदार एंट्री।

मुकेश अंबानी के घर गणेश चतुर्थी का त्योहार बेहद ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर बॉलीवुड के कई सितारें गणपति के दर्शन करने अंबानी के घर पहुंचे थे। मुकेश अंबानी के गणेश चतुर्थी के फंक्शन में एक्ट्रेस कैटरीना कैफ का बेहद ही खूबसूरत और प्यार लुक देखने को मिला। एक्ट्रेस ने इस मौके पर ओरेंज कलर का लहंगा पहना हुआ था और कानों में बड़े-बड़े इयररिंग्स डाले हुए थे। वहीं, एक्ट्रेस रेखा की खूबसूरती का तो कोई जवाब ही नहीं था। वह गोल्डन और पर्पल कलर की साड़ी में काफी गजब ढाह रही थीं।

साथ ही बी टाउन की फेमस जोड़ी में से एक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक साथ अंबानी के इस फंक्शन में पहुंचे थे। एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने जहां बड़े-बड़े इयररिंग्स के साथ प्रिंटेड कलर की साड़ी पहनी हुई थी। वहीं, रणबीर कपूर ट्रेडिशनल लुक में काफी अच्छे लग रहे थे। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ इस फंक्शन में डायरेक्टर अयान मुखर्जी भी नजर आए। एक्ट्रेस करिशमा कपूर इस मौके पर रेड कलर की साड़ी पहने हुए पहुंची थी। उनके साथ अरमान जैन भी नजर आए।

एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित इस खास मौके पर अपनी पति श्रीराम माधव नेने पहुंची। माधुरी दीक्षित के साथ फोटो खीचवाते हुए एक्टर आमिर खान। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ शुक्ला भी अंबानी फैमिली के इस फंक्शन में शामिल होने पहुंचे थे। नीता अंबानी अपने बेटी ईशा अंबानी के साथ नजर आईं। नीता अंबानी ने रेड कलर का लहंगा। वहीं, ईशा ने पिंक कलर का लहंगा पहना हुआ था। जावेद अख्तर और उनकी पत्नी शबाना आजमी भी गणेश चतुर्थी के इस फंक्शन में शामिल होने पहुंचे थे। सचिन तेंदुलकर भी अपनी फैमिली संग नजर आए।

तृप्ति शर्मा :दो साल से मीडिया जगत में काम कर रही हूं। हर दिन कुछ नया करने की जिद है। वीडियो एडिटिंग के साथ ही फिल्मी खबरें लिखना मुझे बहुत अच्छा लगता है। कुछ और बेहतर होगा इसी उम्मीद के साथ मैं हिन्दी रश डॉट कॉम के साथ जुड़ी हूं।