बदन पे सितारे लपेटे हुए खूब झूमे अनिल कपूर, देखिये फन्ने खान का ये गाना

अनिल कपूर ने दिया मोहम्मद रफ़ी को ट्रिब्यूट

अनिल कपूर ने दिया मोहम्मद रफ़ी को ट्रिब्यूट

खुशमिज़ाज अनिल कपूर फ़िल्म में शम्मी कपूर के जाने-माने गाने ‘बदन पे सितारे’ पर थिरकते हुए नज़र आ रहे हैं| बता दें अनिल कपूर इस गाने के लिरिक्स को गुनगुनाते हुए शम्मी कपूर के कुछ हुक स्टेप को फिर से दोहराते हुए नज़र आ रहे है|

फन्ने खान में अनिल कपूर ऑर्केस्ट्रा गायक की भूमिका निभा रहे है, जो मोहम्मद रफी और शम्मी कपूर की अपने देवताओं के रूप में पूजा करते हैं और उनके गाने गाते हैं। प्रसिद्ध डांस स्टेप, चमकदार ड्रेस और अपने हाथ में एक प्रतिष्ठित ट्रम्पेट के साथ, अनिल कपूर एक ऑर्केस्ट्रा प्लेयर की भूमिका में बेहद प्रभावशाली नज़र आ रहे है। यहाँ देखिये गाना-

इस गाने को अमित त्रिवेदी ने संगीत दिया है और पुराने गाने के लिरिक्स के साथ यह गाना बॉलीवुड के हिट्स में शामिल होने को तैयार है| बता दें गाने के इस नए वर्ज़न को सोनू निगम ने अपनी आवाज़ दी है।

बता दें फन्ने खान में अनिल कपूर अपनी कॉलेज में जाने वाली बेटी के प्रति एक केयरिंग पिता की भूमिका में नज़र आएंगे, जो भविष्य में सिंगिंग सेंसेशन बनने का सपना देखती है। अपनी तरह की एक म्यूजिकल कॉमेडी, “फन्ने खान” एक पिता की कहानी के बारे में जो अपनी महत्वाकांक्षी सिंगर बेटी का सपना पूरा करना चाहते है।

अनिल कपूर की फिल्म ‘फन्ने खान’ की बात करें तो वो इस फिल्म का प्रमोशन  करते हुए नज़र आ रहे है। इस फिल्म में वो एक फनकार पिता की भूमिका निभा रहे है जो कभी अपने सपने पूरे नहीं कर पाता, लेकिन अपनी बेटी के सपनों को पूरा करने की पूरी कोशिश करता है| लेकिन उसे तमाम मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। अनिल कपूर के अलावा इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन, राजकुमार राव, दिव्या दत्ता, सतीश कौशिक और पीहू मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन अतुल मांजरेकर ने किया है। यह फिल्म 3 अगस्त को रिलीज़ होने वाली है|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।