रिसेप्शन में जमकर नाचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, देखिये VIDEO

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपने रिसेप्शन में जमकर नाचते हुए आये नज़र यहाँ देखिये VIDEO

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपने रिसेप्शन में जमकर नाचते हुए आये नज़र यहाँ देखिये VIDEO

हाल में ही अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने दिल्ली में अपनी शादी के बाद बड़ी रिसेप्शन पार्टी रक्खी थी| जहाँ पर दोनों ही सेलेब ने जमकर डांस किया| अनुष्का और विराट कोहली पंजाबी गाने पर झूमते हुए नज़र आ रहे हैं| यहाँ देखिये उनके डांस का यह विडियो-

गुरुवार को नई दिल्ली में ताज में एक शानदार रिसेप्शन की मेजबानी की गयी थी| पार्टी में केवल विरुश्का के परिवार के सदस्यों के अलावा करीबी दोस्त शामिल हुए| साथ ही साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रिसेप्शन में शामिल हुए| विराट और अनुष्का ने खुद प्रधानमंत्री को रिसेप्शन में आने का न्योता दिया था|

विराट और अनुष्का दोनों ने सब्यसाची के आउटफिट पहने थे| जोकि उनपर रॉयल लग रहा था| विराट ने शेरवानी यो अनुष्का ने बनारसी साड़ी पहनी थी|

ये विराट अनुष्का की पहली रिसेप्शन थी| वही दूसरा रिसेप्शन 26 दिसंबर को मुंबई में होगा। कार्ड की तस्वीरें भी सामने आई हैं।मुंबई में होने वाले रिसेप्शन में सचिन तेंडुलकर, युवराज सिंह, हरभजन सिंह, रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी शामिल हो सकते हैं।

जबकि बॉलीवुड से आदित्य चोपड़ा, रानी मुखर्जी, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, आमिर खान शामिल हो सकते हैं। मालूम हो कि विराट और अनुष्का के बीच चार साल के अफेयर था अपनी शादी के लिए इस जोड़े ने बोर्गो फिनोचिएटो लक्जरी रेजार्ट को चुना। यह स्थान फ्लोरेंस से 100 किलोमीटर दूर है।

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।