जब मुंह में नोट दबाकर अनुष्का शर्मा ने किया था भांगड़ा, ऐसे मनाई थी शादी की ख़ुशी

अनुष्का शर्मा का डांस विडियो हुआ था वायरल

अनुष्का शर्मा का डांस विडियो हुआ था वायरल

पिछले साल के ख़त्म होते होते अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी ने धमाल मचा दिया| दोनों ने शादी कर सभी को चौका दिया लेकिन इस कपल के फैन्स के लिए ये बहुत ही बड़ी खुशखबरी थी| अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने दिल्ली में अपनी शादी के बाद बड़ी रिसेप्शन पार्टी रक्खी थी| जहाँ पर दोनों ही सेलेब ने जमकर डांस किया| अनुष्का और विराट कोहली पंजाबी गाने पर झूमते हुए नज़र आ रहे हैं| यहाँ देखिये उनके डांस का यह विडियो-

इनकी शादी के बाद नई दिल्ली में ताज में एक शानदार रिसेप्शन की मेजबानी की गयी थी| पार्टी में केवल विरुश्का के परिवार के सदस्यों के अलावा करीबी दोस्त शामिल हुए| साथ ही साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रिसेप्शन में शामिल हुए| विराट और अनुष्का ने खुद प्रधानमंत्री को रिसेप्शन में आने का न्योता दिया था|

विराट और अनुष्का दोनों ने सब्यसाची के आउटफिट पहने थे| जोकि उनपर रॉयल लग रहा था| विराट ने शेरवानी यो अनुष्का ने बनारसी साड़ी पहनी थी|

ये विराट अनुष्का की पहली रिसेप्शन थी| वही दूसरा रिसेप्शन 26 दिसंबर को मुंबई में हुआ| मुंबई में होने वाले रिसेप्शन में सचिन तेंडुलकर, युवराज सिंह, हरभजन सिंह, रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी शामिल हुए |

जबकि बॉलीवुड से अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, आमिर खान शामिल हुए | अदाकारों की बात करें तो माधुरी दीक्षित, कंगना रानौत, रेखा , कटरीना कैफ शामिल हुई| मालूम हो कि विराट और अनुष्का के बीच चार साल के अफेयर था अपनी शादी के लिए इस जोड़े ने बोर्गो फिनोचिएटो लक्जरी रेजार्ट को चुना। यह स्थान फ्लोरेंस से 100 किलोमीटर दूर है।

आपको कैसा लगा था अनुष्का शर्मा का ये अंदाज़? नीचे कमेंट्स में बताइए|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।