दादी जैसी पोती…जया बच्चन के अंदाज में दिखाई दी आराध्या बच्चन, वीडियो में देखिए दोनों का क्यूट अंदाज

जया बच्चन और आराध्या बच्चन का ये अवतार आपका दिल जीत लेगा| यहां देखिये कैसे आराध्या बच्चन अपनी माँ ऐश्वर्या राय या पापा अभिषेक पर नहीं बल्कि वो क्यों अपनी दादी जया बच्चन जैसी हैं| यहां देखिये पूरा वीडियो

बीते शनिवार को मुकेश अम्बानी के बेटे आकाश अम्बानी और हीरा करोबारी रसेल मेहता की बेटी श्लोका मेहता के साथ शादी के बंधन में बंध गए। इस भव्य समारोह में बॉलीवुड समेत राजनैतिक और देश विदेश से बड़ी बड़ी हस्तियों ने शिरकत की लेकिन इस पार्टी में सभी का ध्यान केवल बच्चन परिवार की पोती आराध्या बच्चन और जया बच्चन पर था। दादी और पोती का ये अंदाज़ सभी को खूब भा रहा था।

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी के बाद अब रिसेप्शन में भी बड़ी-बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। उनके आने से इस मौके की रौनक बढ़ गई। उन्हीं गेस्ट लिस्ट में हमारे बिग बी यानि अमिताभ बच्चन और उनकी फैमिली भी नजर आई। बच्चन फैमिली ने अपने स्टाइल और अंदाज से रिसेप्शन में चार चांद लगा दी।

 

तृप्ति शर्मा :दो साल से मीडिया जगत में काम कर रही हूं। हर दिन कुछ नया करने की जिद है। वीडियो एडिटिंग के साथ ही फिल्मी खबरें लिखना मुझे बहुत अच्छा लगता है। कुछ और बेहतर होगा इसी उम्मीद के साथ मैं हिन्दी रश डॉट कॉम के साथ जुड़ी हूं।