Video: लाइव शो में अरिजीत सिंह ने दी गन्दी गाली, गा रहे थे मोहित चौहान का गाना

अरिजीत सिंह ने किया था कुछ ऐसा जो आपने सोचा ना होगा 

अरिजीत सिंह ने किया था कुछ ऐसा जो आपने सोचा ना होगा

बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह इन दिनों लगभग हर फिल्म में गाते हुए सुने जा सकते हैं| भले ही उन्हें शांत दिमाग वाला समझा जाता हो लेकिन ट्विटर पर एक विडियो सामने आया है जिसमें वो मोहित चौहान का गाना गा रहे हैं लेकिन उनकी आवाज़ शायद ढंग से नहीं आ रही तो गुस्से में गाली देते हुए वो माइक को ठीक करने के लिए कह रहे हैं| ऐसा लगता है कि अरिजीत सिंह जबरदस्ती वो गाना गाने की कोशिश कर रहे हैं और गाना मनमुताबिक नहीं आने की वजह से ही वो गुस्से में है| यहाँ देखिये अरिजीत सिंह का ये विडियो

जैसे ही अरिजीत का ये गाना बाहर आया वैसे ही ट्विटर पर लोगों का रिएक्शन आना शुरू हो गया| यहाँ देखिये ऐसे ही लोगों का रिएक्शन और बताइए ये विद्देओ देखकर आपका रिएक्शन कैसा है?

 

अरिजीत सिंह का जन्म 25 अप्रैल 1987 को हुआ था| वो एक इंडियन प्लेबैक सिंगर हैं|अरिजीत सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2005 में एक वास्तविक कार्यक्रम फेम गुरुकुल से की थी। इनका नाम जब प्रसिद्ध हुआ जब इन्होंने 2013 में आशिकी 2 फ़िल्म में तुम ही हो गाना गाया था। इस कारण इनको 59 वां फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार मिला| अरिजीत के गाने धीरे धीरे सभी को इतने पसंद आये की वो आज लगभग हर दूसरी फिल्म में गाते हुए नज़र आते हैं| उनकी आवाज़ लोगों के कानो ही नहीं बल्कि दिल तक पहुँच जाती है|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।