जब अर्जुन कपूर ने दिया परिणिति चोपड़ा को धक्का, ऐसा था उनका रिएक्शन

अर्जुन कपूर की इस बात से परेशान  हो गयी हैं परिणिति चोपड़ा

अर्जुन कपूर की इस बात से परेशान हो गयी हैं परिणिति चोपड़ा

परिणीति चोपड़ा ने सह-कलाकार अर्जुन कपूर और निर्देशक विपुल अमृतलाल शाह के साथ नमस्ते इंग्लैंड के सेट से कुछ मस्तीभरे पल अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किए है।पंजाब शेड्युल खत्म करने के बाद, नमस्ते इंग्लैंड की टीम वर्तमान में लंदन में फिल्म की शूटिंग कर रहे है।ऑफ-स्क्रीन होने वाली मस्ती-मज़ाक की झलक साझा करते हुए, परिणीति चोपड़ा ने लंदन शेड्युल की झलक अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की है। आपको बता दें हाल में ही एक वीडियो सामने आया है जिसमें परिणिति चोपड़ा पोज़ दे रही होती हैं तभी अर्जुन कपूर उन्हें धक्का दे देते हैं| यहाँ देखिये ये वीडियो-

इसके बाद परिणित चोपड़ा उनसे कहती हुई नज़र आती हैं कि वो हमेशा ही ऐसा करते हैं| वैसे आपको ये वीडियो कैसा लगा?

अभिनेता समय-समय पर सेट से शूट की तस्वीरे शेयर कर के दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ़ बनाये रखते है। इससे पहले, अभिनेताओं ने पंजाब शेड्युल से तस्वीरें और वीडियो पोस्ट की थी जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा अपनी डेब्यू फिल्म “इशकज़ादे” के बाद दूसरी बार एक साथ बड़े पर्दे पर नज़र आएंगे।

विपुल शाह द्वारा निर्देशित “नमस्ते लंदन” को न केवल दर्शकों और आलोचकों से प्यार और सराहना प्राप्त हुई थी बल्कि बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। अक्षय-कैटरीना अभिनीत की सुपरहिट सफलता के बाद, विपुल शाह अब अर्जुन कपूर और परिनीती चोपड़ा के साथ फ़िल्म की अगली कड़ी ‘नमस्ते इंग्लैंड’ को पेश करने के लिए तैयार हैं। ‘नमस्ते इंग्लैंड’ एक युवा और ताज़ा कहानी है जिसमे दो व्यक्ति जसमीत और परम की जीवन यात्रा को दर्शाया गया है।

फ़िल्म में भारत और यूरोप के खूबसूरत लैंडस्केप में इनकी प्रेम कहानी को ट्रैक किया जाएगा जिसकी शुरुवात पंजाब के लुधियाना से होती है जिसके बाद अमृतसर, ढाका और फिर पेरिस से ले कर ब्रसेल्स और अंत में लंदन का दीदार किया जाएगा।

अर्जुन कपूर की इस बात से परेशान  हो गयी हैं परिणिति चोपड़ा

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।