अर्जुन कपूर और मलाइका अरोरा हिन्दू नहीं इस रीती-रिवाज़ से ले लेंगे सात फेरे, वीडियो में देखिए पूरी डिटेल

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोरा के रिलेशनशिप की खबरें जब से आयी हैं तबसे वो सुर्खियों में बने हुए है| तभी तो दोनों अक्सर रिलेशनशिप में होने के हिंट्स देते रहते हैं| ऐसे में जब बॉलीवुड में शादियों का मौसम चल रहा है तो सभी जानना चाहते हैं कि आखिर ये दोनों सितारे कब शादी करने वाले हैं? वेल वेल वेल, तो आपका ये इंतज़ार खत्म होने वाला है क्योंकि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोरा इस दिन शादी करने जा रहे है।

अर्जुन और मलाइका की शादी की शहनाइयां अभी से सुनाई दे रही हैं क्योंकि वो दिन दूर नहीं है जब मलाइका अर्जुन की हो जाएंगी| ये हम नहीं बल्कि इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अब से दो महीने के भीतर ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं| दोनों हिन्दू नहीं बल्कि क्रिश्चन रीती रिवाज़ से शादी करेंगे और चर्च में वॉव लेंगे | एक सोर्स का कहना है क़ी ये खबर सही है! अर्जुन और मलाइका की शादी इस साल अप्रैल में किसी समय होने जा रही है|

सोर्स ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि, “मलाइका और अर्जुन ने अप्रैल में शादी करने का फैसला किया है, एक चर्च में शादी होगी| बॉलीवुड दिवा मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा ने भी एक क्रिश्चन वेडिंग की थी| क्योंकि उनकी मां जॉयस पॉलीकार्प एक मलयाली कैथोलिक हैं।”

तृप्ति शर्मा :दो साल से मीडिया जगत में काम कर रही हूं। हर दिन कुछ नया करने की जिद है। वीडियो एडिटिंग के साथ ही फिल्मी खबरें लिखना मुझे बहुत अच्छा लगता है। कुछ और बेहतर होगा इसी उम्मीद के साथ मैं हिन्दी रश डॉट कॉम के साथ जुड़ी हूं।