भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने पवन सिंह के खिलाफ दर्ज करायी FIR, अश्लील मैसेज भेजने का लगाया था आरोप

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने अभिनेता पवन सिंह (Pawan Singh) के परिवार के पांच सदस्यों के खिलाफ मुंबई के मालवणी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। HindiRush.com से बात करते हुए अक्षरा सिंह ने बताया कि किस तरह पवन सिंह के लोग उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) और अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने एक के बाद एक कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। रियल लाइफ में भी इनके अफेयर के किस्से आम हो चले थे, लेकिन अब ऐसा क्या हुआ कि अक्षरा को पवन सिंह की फैमिली के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करानी पड़ी है।

अक्षरा सिंह ने शुक्रवार को मुंबई के मालवणी पुलिस स्टेशन पहुंच पवन सिंह के परिवार के जिन पांच सदस्यों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है उनके नाम ज्योति सिंह, रामबाबू सिंह, प्रतिमा सिंह, अजित सिंह और गुड्डू हैं। अक्षरा ने इन लोगों पर जान से मारने की धमकी देने और अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाया है। पुलिस ने एनसी दर्ज कर ली है। आरोपों की जांच के बाद पुलिस अग्रिम कार्यवाही करेगी।

बताते चलें कि पवन सिंह ने अक्षरा सिंह पर उनके प्राइवेट वीडियो सोशल मीडिया पर लीक करवाने का आरोप लगाया था। हाल ही में अक्षरा ने हिंदी रश डॉट कॉम से खास बातचीत में कहा, ‘पवन जी से दूर होकर मैं अपना छोटा-मोटा शो कर लेती हूं, जिसमें मेरे चाहने वाले लाखों दर्शक आ जाते हैं। अगर मैंने ऐसा किया तो क्या गलत किया। उनकी शादी हो गई है। एक लड़की सबकुछ छोड़कर उनके पास आई है। अब उन्हें अपनी पत्नी को खुश रखना चाहिए।

तृप्ति शर्मा :दो साल से मीडिया जगत में काम कर रही हूं। हर दिन कुछ नया करने की जिद है। वीडियो एडिटिंग के साथ ही फिल्मी खबरें लिखना मुझे बहुत अच्छा लगता है। कुछ और बेहतर होगा इसी उम्मीद के साथ मैं हिन्दी रश डॉट कॉम के साथ जुड़ी हूं।