भोजपुरी एक्ट्रेस संभवना सेठ ने किया खुलासा, दिनेश लाल यादव निरहुआ और रवि किशन में से किसकी जीत से मिलेगी खुशी

अभिनेत्री संभावना सेठ ने हिंदीरश से हाल ही में बातचीत करते हुए निरहुआ, रवि किशन और उर्मिला मांतोडकर में से लोकसभा चुनाव कौन जीतेगा और इस बार के इलेक्शन में किस पार्टी की लहर है। साथ ही संभावना ने अपने आने वाले प्रोजेक्ट के बारे में भी बताया। इस वीडियो में संभावना ने किसका पक्ष लिया।

हाल ही में हमारी टीम ने भोजपुरी एक्ट्रेस संभवना सेठ से लोकसभा चुनाव में दिनेश लाल यादव निरहुआ और रवि किशन को लेकर बात की। जब हमने उनसे पूछा की क्या लगता आपको? क्या निरहुआ चुनाव जित पाएंगे ? तो इस पर उन्होंने कहा…
बहुत बड़ी टक्कर है। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बहुत सारा काम किया है आजमगढ़ में कोई कमी नहीं छोड़ी है। मैंने उनके लिए सैफई महोत्सव किया है। मै उन्हें करीब से जानती हूँ। आजमगढ़ की सड़के देखे। वहां फॉरेन स्टाइल वाला काम हुआ है। तो अखिलेश जी ने बहुत कुछ किया है। ऐसे में अगर निरहुआ उनके सामने चुनाव लड़ रहे हैं तो टक्कर तो ज़ोरो की होगी। मजा भी तो तब ही आएगा ना। मजबूत के साथ ना लड़ो तो मजा ही क्या है। दिनेश जी के साथ अच्छा ही होना है।

आगे अपनी बात को रखते हुए उन्होंने कहा…

दिनेश के लिए मै क्या बोलूं। वो अच्छे हैं। दोस्त तो नहीं बोल सकती क्योंकि वो अब बहुत बड़े बन गए हैं। दिनेश के बारे में एक बात बता दूँ कि वो कितने भी हाइट पर क्यों ना चले जाएं धरती से जुड़े रहेंगे। वो एक जमीन से जुड़े इंसान हैं इसलिए उनके साथ हमेशा अच्छा ही होना है। मुझे लगता है कि वे जो भी करते हैं मन से करते हैं।

तृप्ति शर्मा :दो साल से मीडिया जगत में काम कर रही हूं। हर दिन कुछ नया करने की जिद है। वीडियो एडिटिंग के साथ ही फिल्मी खबरें लिखना मुझे बहुत अच्छा लगता है। कुछ और बेहतर होगा इसी उम्मीद के साथ मैं हिन्दी रश डॉट कॉम के साथ जुड़ी हूं।