भोजपुरी सिनेमा स्क्रीन स्टेज अवार्ड 2019 में दिखा भोजीवुड के सितारों का जलवा, इन महारथियों को मिला अवार्ड

भोजपुरी सिनेमा स्टेज एंड स्क्रीन अवार्ड 2019 ( Bhojpuri Cinema Stage Screen And Award 2019 ) बड़े ही धूम- धाम से मनाया गया। अवार्ड फंक्शन में रवि किशन ( Ravi Kishan ) सुपरस्टार मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव ( Dinesh Lal Yadav ) से लेकर खेसारी लाल यादव जैसे सुपरस्टार्स ने शिरकत की।

भोजपुरी सिनेमा स्टेज एंड स्क्रीन अवार्ड 2019 ( Bhojpuri Cinema Stage Screen And Award 2019 ) फंक्शन इस साल भी बड़े ही धूम- धाम से मनाया गया। अवार्ड फंक्शन में भोजपुरी सिनेमा के मेगा स्टार रवि किशन ( Ravi Kishan ) सुपरस्टार मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव ( Dinesh Lal Yadav ) से लेकर खेसारी लाल यादव जैसे सुपरस्टार्स ने फंक्शन में शिरकत की। स्क्रीन स्टेज अवार्ड 2019 में खास मूवमेंट तब आया जब भोजपुरी स्टेज पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari ) और रवि  किशन के साथ जुबली स्टार दिनेश लाल यादव और सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ( Khesari Lal Yadav ) एक साथ स्टेज  नज़र आए। इन दिग्गज कलाकारों के एक साथ आने से अवार्ड फंक्शन में एक खूबसूरत समां बंध गया।

खास बात जब इन दिग्गज कलाकारों  साथ स्टेज पर युवा अभिनेता विनोद यादव ( Vinod Yadav ) को स्टेज पर आमंत्रित किया गया। आपको बता दे की विनोद यादव भोजपुरी फिल्म गुंडा (Gunda) के जरिए बतौर लीड रोल एक्टर परदे पर नज़र आ चुके हैं। फंक्शन में भोजपुरी इंडस्ट्री के इन दिग्गज कलाकारों के साथ एक्टर विनोद यादव के लिए स्टेज साँझा करना किसी अवार्ड मिलने से कम नहीं था।

अवार्ड फंक्शन होने के बाद विनोद यादव ने मिडिया से बातचीत करते हुए कहा – भोजपुरी इंडस्ट्री के के धुरंधरों के साथ स्टेज साँझा करना विनोद के लिए बड़ा ही रोमांचक रहा। सभी कलाकारों ने बहुत सारा प्यार और आशीर्वाद दिया जिसके लिए वो जीवन भर आभारी रहेंगे।

तृप्ति शर्मा :दो साल से मीडिया जगत में काम कर रही हूं। हर दिन कुछ नया करने की जिद है। वीडियो एडिटिंग के साथ ही फिल्मी खबरें लिखना मुझे बहुत अच्छा लगता है। कुछ और बेहतर होगा इसी उम्मीद के साथ मैं हिन्दी रश डॉट कॉम के साथ जुड़ी हूं।