Bigg Boss 11 बेनाफशा ने कहा था भाई सुनकर प्रियंक शर्मा ने दिया ऐसा रिएक्शन, देखिये Video

प्रियंक शर्मा हुए थे घर से बाहर जानें खुद से जुडी कंट्रोवर्सी पर दिया ये जवाब

प्रियंक शर्मा हुए थे घर से बाहर जानें खुद से जुडी कंट्रोवर्सी पर दिया ये जवाब

आपको बता दें बिग बॉस अब जल्द ही खत्म होने आ रहा है| अब बस एक ही एलिमिनेशन होगा और इस शो में टॉप 5 कंटेस्टेंट बच जायेंगे| और टॉप 3 कंटेस्टेंट फिनाले तक जाएंगे| इस हफ्ते प्रियंक शर्मा घर से बाहर हो गए| बाहर आते ही उन्होंने दिव्या अग्रवाल के साथ अपने रिलेशनशिप को तोड़ने वाली बात पर रियेक्ट किया| प्रियंक का कहना था कि जब हमारा ब्रेकअप हुआ था तब हमारी बहुत बात नहीं हो पायी थी शायद इसीलिए दिव्या के मन में बहुत से सवाल होने|

इसके अलावा प्रियंक शर्मा ने बेनाफशा के साथ भी अपने रिलेशनशिप पर बात की| प्रियंक का कहना था कि बेन अक्सर मेरी टांग खींचती रहती हैं| इस मामले में भी उन्होंने ऐसा ही किया होगा| भाई कौन बनाता है किसी को| हम कोई प्राइमरी स्कूल में नहीं हैं|

इसके अलावा हिना खान के साथ अपनी दोस्ती पर प्रियंक का कहना था कि दोस्तों में तो लड़ाईयाँ होनी आम बात है| यहाँ देखिये प्रियंक ने घर से बाहर आने के बाद क्या कहा|

प्रियंक शर्मा ने ये भी बताया कि वो किसे विनर के तौर पर देखते हैं| यहाँ देखिये प्रियंक शर्मा के साथ खास बात चीत-

आपको बता दें बिग बॉस के घर में बेन और प्रियंक की दोस्ती देखने को मिली थी| एक टास्क के दौरान दोनों ने एक दुसरे को बहुत ही सपोर्ट किया| दरअसल बिग बॉस ने घरवालों को कहा कि अगर वो खुद को नोमिनेशन से बचाना चाहते हैं तो उन्हें दिए गए कंटेस्टेंट से टास्क पूरा करवाना होगा और वो इस नोमिनेशन से बच सकते हैं| ऐसे में हितेन को अगर नोमिनेशन से बचना है तो प्रियंक को अपना सर मुंडवाना पड़ेगा| अब ऐसे में प्रियंक बिना हिचकिचाए हितेन के लिए अपने बाल मुंडवा दिए|

लेकिन इसके बाद बिग बॉस ने बेनाफशा को बताया कि अगर वह प्रियंक को बचाना चाहती हैं तो उन्हें खुद को लगभग दो हफ्ते के लिए नोमिनेट करना होगा| ऐसे में बेनाफशा ने बिग बॉस का कहना मान अपने दोस्त को सेव कर लिया|

इस बारे में बात करते हुए हिना खान ने बेनाफशा से पूछा था कि क्या वो प्रियंक को पसंद या प्यार करने लगी हैं लेकिन बेनाफशा ने मना कर दिया| हालाँकि घर के बाहर प्रियंक की गर्लफ्रेंड दिव्या ने सोशल मीडिया पर उनके साथ ब्रेकअप कर था| और उन्हें चांस मिला था बिग बॉस के घर में जाकर प्रियंक से ब्रेकअप करने का|

 

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।