Bigg Boss 12: घर से बाहर हुए निर्मल सिंह, इन्हें बताया मजबूत दावेदार

बिग बॉस 12 में घर से बेघर हो गए है पुलिस निर्मल सिंह ने बाहर आते ही किया ये बड़ा खुलासा

बिग बॉस 12 में घर से बेघर हो गए है पुलिस निर्मल सिंह ने बाहर आते ही किया ये बड़ा खुलासा

बिग बॉस 12 के घर में इस हफ्ते कई लोग बेघर हुए और इन्ही में से एक थे पुलिस निर्मल सिंह| | बिग बॉस के घर में उनका सफर सिर्फ दो हफ़्तों का ही था| हालाँकि इस एविक्शन में उनके वकील साथी रोमिल को घर में दोबारा मौका दिया गया| घर से बाहर आते ही निर्मल सिंह ने खुद ही बताया कि वो क्यों बाहर हो गए| हाल में ही हिंदीरश से बात करते हुए निर्मल सिंह ने कई बातों का खुलासा किया|

 सवाल :  क्या आपके लिए घर से बेघर होना शॉकिंग था?

निर्मल सिंह : मुझे अच्छा भी लगा और मुझे बुरा भी लगा| फिलहाल मैं इस बात को सिर्फ महसूस कर रहा हूँ इसे बयां नहीं कर सकता| घर के अंदर अच्छा लगा लेकिन बाहर आने के बाद बुरा लगा और सभी की याद भी आयी| ”

सवाल: तो क्या चूक रह गयी होगी?

निर्मल सिंह : “मुझे घर में लोगों ने बहुत ही प्यार दिया| मुझे वहां जो भी मिला अच्छा था| चूक कुछ भी नहीं हुई क्योंकि मेरा पार्टनर बहुत अच्छा खेल रहा था| हम दोनों को नॉमिनेट करके बाहर निकाल दिया गया मुझे इस बात का बहुत बुरा लग रहा है|

सवाल: आपको क्या लगा था कि आप कितने हफ्ते तक जा सकते थे?

निर्मल सिंह: मुझे लगता है कि हम आखिरी तक जा सकते थे| मेरा पार्टनर बहुत मजबूत था और मै भी| एक डिसीज़न आपकी लाइफ को बदल सकता है जैसे राजा रानी के टास्क में बदला| हमारे एक डिसीज़न ने हमारे घर में रहने को बदल दिया जो हमने आसानी से हार मान ली|

सवाल: जोड़ियों और सिंगल में से कौन विजेता बन सकता है?

निर्मल सिंह: जोड़ी में से विनर मानता हूँ| बनेगी तो जोड़ी ही विनर बनेगी|

सवाल: सबसे एंटेरटेनिंग जोड़ी किसकी लगती है आपको?

निर्मल सिंह: मुझे गेम के हिसाब से अनूप जी की रियलिटी अच्छी लगती है और दीपक जी जो पीछे देखा-देखी कर रहे है वो भी अच्छा है|

 

सवाल: घर में कौन आपको फेक लगता है?

निर्मल सिंह: फेक वहां कोई नहीं है जो है सब रियल है| जो आया है अच्छा आया है|

सवाल: आपके हिसाब से टॉप 3 में कौन पहुंचेगा|

निर्मल सिंह : अगर मेरी जोड़ी घर पर होती तो मैं अपने पार्टनर का नाम लेता| लेकिन जसलीन अनूप जी की जोड़ी, दीपिका ये तीनो लगते है| ये अच्छा खेल रहे है और दीपक भी अच्छा खेल रहा है|

 

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।