Bigg Boss13: सलमान खान करेंगे एक एपिसोड के इतने चार्ज, सख्त मिजाज के साथ नरम दिलवाले भी हैं एक्टर, ये हैं सबूत

सलमान खान (Salmaan Khan) अपने फ्री समय में अपनी फैमिली के साथ कुछ इस तरह से चिल करते हुए नजर आ रहे हैं। सलमान खान ने एक के बाद कई सारे वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किये हैं। वीडियो में देखिये मस्त-मौला सलमान खान की दिल को छू लेने वाली मस्ती।

बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) को लेकर इन दिनों चर्चा जोरों पर हैं। हर बार की तरह इस बार भी सलमान खान (Salman Khan) इस शो को होस्ट करने वाले हैं। इस बार सलमान खान शो को होस्ट करन के लिए ज्यादा रकम चार्ज कर रहे हैं। दरअसल सलमान खान को बिग बॉस होस्ट (Host) करने के लिए बड़ी रकम दी जा रही है, जोकि बिग बॉस 12 से कई ज्यादा है। ऐसा कहा जा रहा है कि  दो एपिसोड के लिए उन्हें 31 करोड़ दिए जा रहे हैं।

हाल ही में शो को लेकर आई खबरों के मुताबिक सलमान खान (Bigg Boss Salman Khan Fees) को इस सीजन को होस्ट करने के लिए बड़ी रकम ऑफर की जा रही है। बिग बॉस 13 के लिए हर वीकेंड यानी दो एपिसोड के लिए 31 रुपए  उन्हें दिए जा रहे हैं। इस हिसाब से 13 वीकेंड यानी 26 एपिसोड़ के लिए उन्हें टोटल 403 करोड़ रुपए की बड़ी रकम दी जा रही है। इसके साथ ही ऐसा कहा जा रहा है कि सलमान खान इस शो को प्रोड्यूस भी कर सकते हैं। जैसे की वह द कपिल शर्मा शो और नच बलिए 9 को कर रहे हैं। फिलहाल इसको लेकर अभी तक किसी भी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

 बिग बॉस 13 को  लेकर लोगों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि बिग बॉस 13 को लेकर  कंटेस्टेंट के तौर  पर चंकी पांडे, राजपाल यादव, वरीना हुसैन और जरीन खान नजर आ सकते हैं। इसके अलावा कहा जा रहा है कि  इस बार का सीजन 29 सितंबर से ऑनएयर हो सकता है। वहीं शो का ग्रैंड फिनाले 12 जनवरी, 2020 कहा जा रहा है।

तृप्ति शर्मा :दो साल से मीडिया जगत में काम कर रही हूं। हर दिन कुछ नया करने की जिद है। वीडियो एडिटिंग के साथ ही फिल्मी खबरें लिखना मुझे बहुत अच्छा लगता है। कुछ और बेहतर होगा इसी उम्मीद के साथ मैं हिन्दी रश डॉट कॉम के साथ जुड़ी हूं।