Bigg Boss 13: सलमान खान को पसंद आया शहनाज गिल का अंदाज, यहां जानिए पंजाब की कैटरीना के अनसुने किस्से

पंजाबी मॉडल और एक्ट्रेस शहनाज गिल (Shehnaz Glil) भी बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के घर में एंट्री कर चुकी हैं। सलमान खान को उनका अंदाज बहुत पसंद आया। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे आखिर कौन हैं ये अदाकारा।

पंजाबी इंडस्ट्री का जाना माना नाम मॉडल और एक्ट्रेस शहनाज गिल (Shehnaz Gill) भी बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के घर में एंट्री करने जा रही हैं। जी हां ‘मझे दी जट्टी’ गाने से बेशुमार पॉपुलर्टी कमाने वाली शहनाज कौर गिल भी बिग बॉस 13 का हिस्सा बनने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस खूबसूरत एक्ट्रेस के बारे में आज हम आपको हर वो बात बताएंगे, जो आप नहीं जानते हैं।

चंडीगढ़ में जन्मी शहनाज को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। ऐसे में बचपन से ही उन्होंने मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था। शहनाज ने पहले तो पंजाब की एक यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया और बाद में साल 2015 से उन्होंने अपने एक्टिंग करियर पर फोकस करना शुरू किया। 2015 में शहनाज म्यूजिक वीडियो शिव दी किताब में नजर आई थीं। इस गाने को गुरविंदर ब्रार ने गाया था। इसके बाद वो येह बेबी, लख लाहन्टा और यारी में भी नजर आ चुकी हैं।

म्यूजिक वीडियोज में नाम कमाने के बाद 2019 में शहनाज ने पंजाबी फिल्म से डेब्यू किया। शहनाज की पहली फिल्म काला सा काला थी। हालांकि इसमें लीड रोल शहनाज का नहीं था। फिल्म में मुख्य भूमिका में सरगुन मेहता और बिन्नू ढिल्लन थे। शहनाज सिर्फ एक सफल मॉडल और एक्ट्रेस ही नहीं हैं वो एक कमाल की सिंगर भी हैं। शहनाज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। शहनाज के इंस्टाग्राम पर कुल 972 पोस्ट हैं जबकि 1.1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इसके साथ ही वो खुद सिर्फ 8 लोगों को फॉलो करती हैं। अब बिग बॉस 13 में ये कमाल करेंगी ये देखना वाकई दिलचस्प होगा।

तृप्ति शर्मा :दो साल से मीडिया जगत में काम कर रही हूं। हर दिन कुछ नया करने की जिद है। वीडियो एडिटिंग के साथ ही फिल्मी खबरें लिखना मुझे बहुत अच्छा लगता है। कुछ और बेहतर होगा इसी उम्मीद के साथ मैं हिन्दी रश डॉट कॉम के साथ जुड़ी हूं।