Video: ऐसा रहा Bigg Boss 11 में घरवालों का नया साल, अपनी ही फोटो देख निकली हंसी

बिग बॉस के घर में ऐसे मना नया साल

बिग बॉस के घर में ऐसे मना नया साल

बिग बॉस के घर में अब सिर्फ 6 लोग ही बचे हैं| प्रियंक शर्मा पिछले शनिवार को घर से बाहर आ गए| ऐसे में बिग बॉस के घर में भी कंटेस्टेंट्स को नए साल का सवागत करते हुए देखा गया| हाल में ही एक विडियो सामने आया है जिसमें घरवालों को उनकी कुछ फनी तस्वीरें दिखाई जा रही हैं जिन्हें देखकर ना सिर्फ घरवाले बल्कि वो खुद भी अपनी हंसी नहीं रोक पा रहा है|

यहाँ देखिये यह विडियो-

आपको बता दें बिग बॉस अब जल्द ही खत्म होने आ रहा है| अब बस एक ही एलिमिनेशन होगा और इस शो में टॉप 5 कंटेस्टेंट बच जायेंगे| और टॉप 3 कंटेस्टेंट फिनाले तक जाएंगे| इस हफ्ते प्रियंक शर्मा घर से बाहर हो गए| बाहर आते ही उन्होंने दिव्या अग्रवाल के साथ अपने रिलेशनशिप को तोड़ने वाली बात पर रियेक्ट किया| प्रियंक का कहना था कि जब हमारा ब्रेकअप हुआ था तब हमारी बहुत बात नहीं हो पायी थी शायद इसीलिए दिव्या के मन में बहुत से सवाल होने|

इसके अलावा प्रियंक शर्मा ने बेनाफशा के साथ भी अपने रिलेशनशिप पर बात की| प्रियंक का कहना था कि बेन अक्सर मेरी टांग खींचती रहती हैं| इस मामले में भी उन्होंने ऐसा ही किया होगा| भाई कौन बनाता है किसी को| हम कोई प्राइमरी स्कूल में नहीं हैं|

इसके अलावा हिना खान के साथ अपनी दोस्ती पर प्रियंक का कहना था कि दोस्तों में तो लड़ाईयाँ होनी आम बात है| यहाँ देखिये प्रियंक ने घर से बाहर आने के बाद क्या कहा|

इसके अलावा देखिये बिग बॉस से लेकर पिछले हफ्ते हुयी सारी बड़ी न्यूज़ सिर्फ पिंकविला हिंदी पर-

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।