बिग बॉस 11 फेम प्रियांक शर्मा और विकास गुप्ता के बीच हुई लड़ाई, जिम के अंदर हुआ जमकर हंगामा, देखें वीडियो

बिग बॉस 11 में दोस्त रह चुके प्रियांक शर्मा और विकास गुप्ता की दोस्ती शो में देखने को मिली थी। लेकिन अब लगता है कि ये दोस्ती ख़त्म होने वाली है| जी हाँ ऐसी खबरें आ रही हैं कि दोनों के बीच में जबरदस्त मारपीट हुई है| अगर आपको इस बात पर विश्वास नहीं हो रहा है तो यहां देखिए वीडियो।

बिग बॉस 11′ के कंटेस्टेंट विकास गुप्ता और प्रियांक शर्मा को कौन नहीं जानता? दोनों बिग बॉस के घर में दोस्त बने नजर आए थे। लेकिन अब ये दोनों दोस्त नहीं बल्कि एक दूसरे के दुश्मन बन गए हैं| रिपोर्ट्स की मानें तो विकास गुप्ता और प्रियांक शर्मा के बीच बहुत ही भीषण लड़ाई हुई है। जब ये लड़ाई हो रही थी तब प्रियांक की रयूमर्ड गर्लफ्रेंड बेनाफशाह भी मौजूद थी।

दरअसल स्पॉटबॉय को एक आईविटनिस ने ये खबर दी थी| दरअसल विकास जुहू के एक फाइव स्टार होटल में जिम कर रहे थे। थोड़ी ही देर बाद वहाँ पर प्रियांक शर्मा आए। थोड़ी ही देर बाद प्रियांक विकास गुप्ता के पीछे लॉकर रुम में गए और उनका रास्ता रोकने की कोशिश की। विकास ने उन्हें कई बार हटने के लिए कहा लेकिन वो रास्ते में अड़े रहे|

इसके बाद प्रियांक ने विकास गुप्ता को धक्का मारा और इसके बाद अपना वीडियो बनाने लगे। ऐसा कहा जा रहा है कि प्रियांक ने विकास गुप्ता को धमकी भी दी और कहा कि वो विकास पर खुद को पीटने का इल्जाम भी लगा देंगे| यहीं नहीं बल्कि प्रियांक के बॉडी पर निशान भी बने हुए थे। यहां देखिए प्रियंक और विकास गुप्ता के बीच लड़ाई का पूरा वीडियो।

तृप्ति शर्मा :दो साल से मीडिया जगत में काम कर रही हूं। हर दिन कुछ नया करने की जिद है। वीडियो एडिटिंग के साथ ही फिल्मी खबरें लिखना मुझे बहुत अच्छा लगता है। कुछ और बेहतर होगा इसी उम्मीद के साथ मैं हिन्दी रश डॉट कॉम के साथ जुड़ी हूं।