बॉलीवुड सिंगर अंकित तिवारी ने की सगाई, जमकर नाचे होने वाली दुल्हन के साथ

अंकित तिवारी की हुई सगाई, देखिये दुल्हन के साथ कैसी बनी है जोड़ी

अपनी सगाई में झूमकर नाचे अंकित तिवारी देखिये विडियो

बॉलीवुड सिंगर अंकित तिवारी ने हाल में ही सगाई कर ली है| उनकी सगाई की तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। आपको बता दें इनकी शादी चट मंगनी पट ब्याह जैसे हो रही है|
अंकित 23 फरवरी को शादी कर रहे हैं|

उनकी होने वाली पत्नी का नाम पल्लवी शुक्ला है जोकि मैकेनिकल इंजीनियर हैं| 23 फ़रवरी को अंकित शादी के बंधन में बंध जायेंगे| अंकित तिवारी ने पल्लवी के साथ फोटो को शेयर करते हुए लिखा , ‘मैं सारी जिंदगी तुमसे प्यार करूंगा, तुम्हारा ख्याल रखूंगा और तुम्हारी इज्जत करूंगा।’

गौरतलब है कि सगाई के बाद अब मेहंदी, संगीत और हल्दी की रस्में कानपुर शहर में होने वाली है| वहीँ 26 फरवरी को अंकित की शादी का रिसेप्शन मुंबई में किया जायेगा|

ऐसे मिली हमसफ़र

अंकित तिवारी की शादी और उनकी दुल्हन मिलने के पीछे एक बहुत ही मजेदार कहानी है| उनकी दादी राम कुमारी तिवारी को झांसी रेलवे स्टेशन पर एक खूबसूरत लड़की मिली थी। इसी दौरान दोनों के बीच बातचीत हुई और अंकित की दादी को पल्लवी बहुत पसंद आई और उन्होंने पल्लवी के परिवार वालों से शादी की बात कर ली|

यहाँ देखिये अपनी सगाई में झूमकर नाचे अंकित तिवारी 

अंकित तिवारी उत्तरप्रदेश के कानपुर से है। इनके पिता का अपना एक संगीत समूह था। इनके माता भक्तिगीत गाते थे। बचपन से ही अंकित इन दोनो के साथ बैठ कर संगीत अभ्यास करते। इन्होने विनोद कुमार द्विवेदी के यहाँ संगीत सीखा। प्रतिदिन लगभग 12 घंटे अभ्यास करते थे।

दो दूनी चार और साहेब बीवी और गैंगस्टर जैसी फिल्मों के लिए उन्होंने म्युज़िक बनाया| तिवारी ने सोनी टीवी, स्टार प्लस, एवं कलर्स जैसे कई टीवी सीरियल के लिए म्युज़िक बनाया इन सीरियल में उन्होंने बैकग्राउंड म्युज़िक बनाया| यही नहीं बल्कि कई सीरियल्स के टाइटल सोंग भी गाये| 2011 में सारेगामा की पेशकश साई की तस्वीर अल्बम के लिए भी म्युज़िक बनाया| इसके बाद ये फ्रीलांसिंग करने लगे|
और उन्होंने बॉलीवुड में सिंगिंग की शुरुआत की|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।