बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: सोनचिड़िया और लुका छुप्पी में कौन देगा किसको मात, जानिए फिल्मी क्रिटीक की ज़ुबानी

इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर सोनचिड़िया और लुका छुप्पी जैसी फिल्में रिलीज हो रही हैं। ऐसे में कौन सी फिल्म कमाई के मामले में पीछे रह जाएगी। रिलीज के पहले ही दिन कितने करोड़ तक बिजनेस कर पाएगी। जानिए फ़िल्मी जानकारों की ज़ुबानी और आप हमें बताइए इस वीकेंड आप कोण सी फिल्म देखने जाएंगे।

शुक्रवार के दिन बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं। सुशांत सिंह राजपूत की सोन चिड़िया और कार्तिक आर्यन की लुका छुपी। जाहिर है दोनों ही फिल्में एक ही दिन रिलीज हो रही है इसलिए इन दोनों फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर फर्क पडेगा ही। आइए आपको बताते हैं कि रिलीज के पहले दिन ये दोनों फिल्में कितने करोड़ रूपये का बिजनेस कर सकती है। सबसे पहले बात कर लेते हैं दर्जनों अभिनेताओं से लेस सोन चिड़ियां फिल्म की। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के अलावा मनोज बाजपेई, रणवीर शौरी और भूमि पेडणेकर की भी अहम् भूमिकाएं हैं। फिल्म का बजट 38 करोड़ रूपये तक का बताया जा रहा है। फिल्मी जानकारों के मुताबिक़ ये फिल्म रिलीज के पहले दिन 8 से 9 करोड़ रूपये का बिजनेस कर सकती है। फिल्म की कहानी भी काफी इंट्रेस्टिंग है। कहानी चम्बल के बीहड़ की है। यहां मान सिंह के कई कुख्यात डकैतों का इतिहास रहा है। परम्परा और जरुरत के हिसाब से हथियार उठाना फिल्म की नीव है।

वहीं कार्तिक आर्यन की फिल्म लुका छुपी की बात करें तो आपको बता दें कि लीड रोल निभा रही हैं कृति सनोन। फिल्म की कहानी एक छोटे से शहर में रहने वाले लड़के और एक लड़की की कहानी है। इन्हे शादी करनी है पर पहले लिव इन में रहते हैं। ये जानने के लिए जिंदगी आगे बढ़ा सकते हैं या नहीं। फिल्म में उनके साथ पंकज त्रिपाठी, विनय पाठक और अपारशक्ति खुराना भी हैं। पहले इस फिल्म का नाम मथुरा लाइव रखने की बात चल रही थी क्योंकि कृति यहीं की रहने वाली हैं। ये फिल्म रिलीज के पहले दिन 10 करोड़ रूपये तक का कारोबार कर सकती है।

तृप्ति शर्मा :दो साल से मीडिया जगत में काम कर रही हूं। हर दिन कुछ नया करने की जिद है। वीडियो एडिटिंग के साथ ही फिल्मी खबरें लिखना मुझे बहुत अच्छा लगता है। कुछ और बेहतर होगा इसी उम्मीद के साथ मैं हिन्दी रश डॉट कॉम के साथ जुड़ी हूं।