Video : इंटरनेट पर वायरल दुल्हन डांस, चोली और जीन्स में किया भांगड़ा

इस दुल्हन को डांस करते देख चौंक जायेंगे आप

  |     |     |     |   Published 
Video : इंटरनेट पर वायरल दुल्हन डांस, चोली और जीन्स में किया भांगड़ा
इस दुल्हन को डांस करते देख चौंक जायेंगे आप

हर किसी लड़की का सपना होता है कि, वो अपनी शादी में डांस कर उसे यादगार बना दे। इसी सोच के साथ एक दुल्हन ने अपनी शादी के दिन ऐसा डांस किया कि लोग हैरान हो गए। सोशल मीडिया पर यह विडियो वायरल हो रहा है। जी हां, आपन सही सुना। रअसल, वीडियो में दुल्हन अपनी शादी में एक बिंदास अंदाज में डांस करती हुई नजर आ रही है, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। दिल्ली में फोटो स्टूडियो चलाने वाली प्रियंका कंबोज चोपड़ा ने हाल ही में एक ऐसी दुल्हन की वीडियो पोस्ट की है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

वायरल विडियो में दुल्हन शादी की चोली के साथ जीन्स पहने हुए है। हाथों में महंदी और चूड़ा पहनकर डांस करते हुए दिख रही इस दुल्हन का नाम रशिका यादव है। रशिका के विडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। पंजाबी सिंगर मनकिर्त ओलख के ‘कदर’ गाने पर डांस कर रही रशिका के विडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में दुल्हन रशिका हाथ में चूड़ा पहने बैली डांसिंग भी करती नजर आ रही है, यह वीडियो इंटरनेट पर खासा धमाल मचा रहा है और भारी तादात में इसको व्यूज और लाइक्स मिल रहे हैं। Video : इंटरनेट पर वायरल दुल्हन डांस, चोली और जीन्स में किया भांगड़ा…

आपको बता दें कि वेडिंग फोटोग्राफर प्रियंका कंबोज चोपड़ा डिजाइन एक्वा स्टूडियो चलाती हैं। स्टूडियो के इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किए गए इस विडियो के साथ कैप्शन दिया गया है, आपने दुल्हन को डांस करते हुए देखा होगा, लेकिन इनकी तरह नहीं! प्रियंका ने बताया कि दिल्ली के तिवोली में 12 मार्च को ही रशिका की शादी हुई है और यह विडियो शादी से ठीक पहले शूट किया गया है। Video : इंटरनेट पर वायरल दुल्हन डांस, चोली और जीन्स में किया भांगड़ा..

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: मनीषा वतारे

Journalist. Perennially hungry for entertainment. Carefully listens to everything that start with "so, last night...". Currently making web more entertaining place.

    +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
    Tags:

    Leave a Reply