दीपिका पादुकोण, ऐश्वर्या राय बच्चन, सोनम कपूर और प्रियंका से लेकर कंगना तक, यहां देखिए कान्स के टॉप 28 लुक्स

कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival 2019) के हम लेके आये हैं आपके लिये बॉलीवुड एक्ट्रेस के टॉप (28 Best LOOKS), जिसमें दीपिका पादुकोण, ऐश्वर्या राय बच्चन, सोनम कपूर, प्रियंका-कंगना समेत बाकि एक्ट्रेस के लुक देखने को मिले थे आइये आपको दिखाते हैं कैसे इन लुक्स से कांस के रेड कारपेट पर छा गयीं ये बॉलीवुड अभिनेत्रियां।

ऐश्वर्या राय बच्चन ने इस इंटरनेशनल रेड कारपेट के लिए ड‍िजाइनर जीन-लुई सबजी (Jean-Louis Sabaji) द्वारा बनाया गया ड्यूल गोल्डन शेड गाउन का चुनाव किया था। इस मैटेल‍िक गोल्डन येलो गाउन को हाफ वन ऑफ शोल्डर ने बोल्ड लुक द‍िया था। वहीं गाउन में लॉन्ग ट्रेल ने इसे काफी अट्रैक्टिव बना दिया। ऐश्वर्या के पूरे लुक पर एक नजर डालें तो ये मर्मेड जैसा था। उनके लुक को आस्था शर्मा ने स्टाइल किया था।

बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार ‘कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019’ (Priyanka Chopra Cannes Film Festival 2019) में शिरकत की। इवेंट में पहले दिन वह अकेले रेड कार्पेट पर वॉक करती नजर आई थीं। इस दौरान ब्लैक एंड कॉपर ग्लिटरी गाउन में वह काफी खूबसूरत लग रही थीं। दूसरे दिन अभिनेत्री अपने पति निक जोनस (Priyanka Chopra Nick Jonas Cannes 2019) के साथ रेड कार्पेट पर वॉक करती दिखीं। इस दौरान यह कपल व्हाइट कलर के आउटफिट्स में नजर आया।

कंगना रनौत ‘कान्स’ में (Kangana Ranaut Photos Cannes 2019) दूसरे दिन भी छाई रहीं। पहले दिन अभिनेत्री ने विदेशी सरजमीं पर जहां अपने भारतीय अंदाज से दर्शकों को वाकिफ कराया था तो शुक्रवार को ‘क्वीन’ का ग्लैमरस अंदाज देख सभी दंग रह गए। कंगना ने ‘कान्स’ के लिए जिस ऑफ व्हाइट गाउन को पहना है, उसे दुबई के मशहूर फैशन डिजाइनर (ब्रांड) माइकल सिंसो ने डिजाइन किया है। कंगना इससे पहले भी माइकल सिंसो के डिजाइन किए गए आउटफिट पहने दिख चुकी हैं।

तृप्ति शर्मा :दो साल से मीडिया जगत में काम कर रही हूं। हर दिन कुछ नया करने की जिद है। वीडियो एडिटिंग के साथ ही फिल्मी खबरें लिखना मुझे बहुत अच्छा लगता है। कुछ और बेहतर होगा इसी उम्मीद के साथ मैं हिन्दी रश डॉट कॉम के साथ जुड़ी हूं।