वीडियो : विकास गुप्ता ने बना ली ऐसी टोन्ड बॉडी, गे रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में

पहले ऐसे नहीं देखा होगा विकास गुप्ता को, बॉडी देखकर होजाएंगे हक्केबक्के

पहले ऐसे नहीं देखा होगा विकास गुप्ता को, बॉडी देखकर होजाएंगे हक्केबक्के

बिग बॉस 11 के कंटेस्टेंट रह चुके विकास गुप्ता एक बार फिरसे सुर्खिया बटोर रहे है। लेकिन इस बार किसी झगड़े और कंट्रोवर्सी को लेकर नहीं बल्कि अपने फिटनेस वीडियो को लेकर। जी हां, बता दे कि, विकास गुप्ता ने अपना 14 किलो वजन कम कर लिया। जबकि विकास गुप्ता का वजन पहले 92 किलो था। अब वे 78 किलो के हो गए हैं। विकास ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमे वो शर्टलस दिखाई दे रहे हैं और अपनी टोन्ड बॉडी दिखा रहें है।

विकास ने कैप्शन में अपने वजन घटाने की जर्नी को भी बताया है. उन्होंने लिखा- ‘मैं जिम में बहुत मेहनत कर रहा हूं। खाने पर मैंने कंट्रोल किया है. मैंने ऐसा पहले कभी नहीं किया था। मैं हमेशा डिबेट और क्विज में हिस्सा लेता था, कभी खेल के मैदान पर नहीं उतरा। हालांकि बिग बॉस के बाद बहुत कुछ बदल चुका है। जब मैं घर गया था तो 92 किलो का था और अब मैं 78 किलो का हूं। सिर्फ वजन ही नहीं बल्कि बहुत कुछ बदल गया है। जबकि, विकास ने अपने बॉडी पर आए चेंज के लिए कुछ लोगो को शुक्रिया भी कहा है। उन्होंने अपने फैंस, एकता कपूर, अपने भाई सिद्धार्थ गुप्ता, प्रियांक शर्मा को थैंक्स कहा।

 

वीडियो की बात करें तो, इस वीडियो में विकास गुप्ता ने अपनी टोन्ड बॉडी दिखाई। बता दें कि विकास अपनी गे- रिलेशनशिप को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। खबरों की मानें तो वे एक्ट्रेस दिशा पाटनी के एक्स ब्वॉयफ्रेंड पार्थ समथान के साथ रिलेशनशिप में है। विकास और पार्थ की रिलेशनशिप को लेकर एकता कपूर ने जनवरी 2013 में खुलासा किया था। इसके बाद 2016 में दोनों का रिश्ता खत्म हो गया। लेकिन मई 2018 में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें विकास और पार्थ दोनों साथ में फेमस मराठी सॉन्ग ‘झिंगाट’ पर डांस किया। ये वीडियो सिंगर पलक मुच्छाल की बर्थडे पार्टी का था, जहां ये दोनों पहुंचे थे और डांस फ्लोर पर इनकी जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिली। बता दें, ‘ये है आशिकी’ और ‘प्यार तूने क्या किया’ जैसे सीरियल्स के एक्टर पार्थ ने ब्रेकअप के वक्त विकास पर छेड़छाड़ का आरोप भी लगाया था।

मनीषा वतारे :Journalist. Perennially hungry for entertainment. Carefully listens to everything that start with "so, last night...". Currently making web more entertaining place.