Deepika Padukone Cannes 2019: 2011 से 2018 तक इतना बदला बॉलीवुड की मस्तानी का लुक

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival) की दीवा माना जाता है| समय के साथ दीपिका पादुकोण के फैशन में काफ़ी ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिला है| यहां देखें साल 2010 से 2019 तक में इनमें से कौन सा लुक आपको लगा है बेस्ट। नीचे कमेंट्स में जरूर बताइये!

फिल्मी दुनिया का त्योहार ‘कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019’ (Cannes Film Festival 2019) 14 मई से शुरू हो चुका है। ‘कान्स’ में शिरकत करने के लिए दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone Cannes 2019) फ्रांस पहुंच चुकी हैं। क्या आप जानते हैं कि दीपिका पादुकोण ने साल 2010 में पहली बार ‘कान्स फिल्म फेस्टिवल’ (Deepika Padukone Cannes Film Festival 2019) में हिस्सा लिया था।

उस साल दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone Photos Cannes 2019) आइवरी और गोल्ड कलर की साड़ी में रेड कारपेट पर अपनी सादगी से लोगों को दीवाना बना रही थीं। इस साड़ी को मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल ने डिजाइन किया था। 2010 में विदेशी मीडिया ने दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone Pictures Cannes 2019) की तस्वीरों को खूब दिखाया था। भारतीय परंपरागत लुक में अभिनेत्री को रेड कारपेट पर देख विदेशी मीडिया भी उनकी कायल हो गई थी।

2010 तक दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone Cannes Photos) भारत में अपनी पहचान कायम कर चुकी थीं। दरअसल साल 2007 में उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। ओम शांति ओम’ फिल्म सुपरहिट रही थी और दीपिका पादुकोण स्टार बन चुकी थीं। 2010 से लेकर 2018 तक ‘कान्स फिल्म फेस्टिवल’ में दीपिका पादुकोण का लुक काफी बदल गया।

तृप्ति शर्मा :दो साल से मीडिया जगत में काम कर रही हूं। हर दिन कुछ नया करने की जिद है। वीडियो एडिटिंग के साथ ही फिल्मी खबरें लिखना मुझे बहुत अच्छा लगता है। कुछ और बेहतर होगा इसी उम्मीद के साथ मैं हिन्दी रश डॉट कॉम के साथ जुड़ी हूं।