रणवीर सिंह के लिए दीपिका पादुकोण बनी एंटरटेनर, ऐसी मस्ती देख नहीं रुकेगी हंसी

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के लिए दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का ऐसा मस्ती भरा अंदाज़ पहले नहीं देखा होगा, आप भी देखिये ये VIRAL VIDEO!

दीपिका पादुकोण (इंस्टाग्राम)

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) शादी के बाद रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को खुश करने के लिए कुछ ऐसा कर बैठी है जिसे देखकर आपकी हंसी नहीं रुक पाएगी| जी हाँ ! ऐसा माना जाता है कि शादी के बाद कहीं न कहीं लाइफ में कई बड़े बदलाव आते हैं| ऐसे ही दीपिका पादुकोण अब और भी ज्यादा फनी हो गयी हैं| मौका देखे बिना वो मस्ती कर रही हैं| अब देखिये न इन दिनों दीपिका पादुकोण अपने पति और सिंबा स्टार रणवीर सिंह को एंटरटेन करने के लिए ऐसी ही एक मस्ती करती नज़र आयी हैं|

अब हाल में ही रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें दीपिका पादुकोण अपने बिंदास एक्सप्रेशन के साथ मस्ती वाले में बोलती नज़र आ रही हैं, ‘ए आया पुलिस’ !

रणवीर सिंह ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा ‘मेरी चीयर लीडर|’ इस वीडियो को देखने के बाद एक तरफ जहाँ रणवीर सिंह एंटरटेन हुए हैं वहीँ सोशल मीडिया पर भी लोगों की हंसी नहीं रुक रही|  कुछ लोगों का कहना है कि दीपिका पर अब रणवीर सिंह का इफेक्ट हो गया है| एक यूज़र का कहना था, “ये दोनों एक दूसरे के लिए ही बने हैं|” वहीँ दूसरे यूज़र ने लिखा वो दीपिका के आसपास मस्ती के मूड में हो जाती है|” यहां देखिये आप भी दीपिका पादुकोण का ये वीडियो-

आपको बता दें पिछले साल नवम्बर में शादी के बाद से ही बॉलीवुड का ये सबसे चाहता कपल ख़बरों में बना हुआ है| प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो रणवीर सिंह जल्द ही कपिल देव की बायोपिक ’83’ में नज़र आने वाले हैं| खबरें हैं कि इस फिल्म में दीपिका पादुकोण रणवीर सिंह के साथ कपिल देव की पत्नी के किरदार में नज़र आ सकती हैं| वहीँ दीपिका पादुकोण जल्द ही सपना दीदी नाम की फिल्म में नज़र आने वाली हैं|

 

 

क्या आप इन दोनों को एक साथ एक फिल्म में देखना पसंद करेंगे? नीचे कमेंट्स में बताइये|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।