दिशा पाटनी का डांस वीडियो हुआ है वायरल, देखते ही रह जायेंगे उनका डांस

दिशा पाटनी का ये अंदाज़ कर देगा दीवाना

दिशा पाटनी का ये अंदाज़ कर देगा दीवाना

बागी 2′ में टाइगर श्रॉफ के साथ नज़र आ चुकी दिशा पाटनी अपने इन्स्टाग्राम पर अपने पोस्ट से अक्सर ख़बरों का हिस्सा बनी हुई होती हैं| उनकी बोल्ड अदाओं से फैंस भी दीवाने हो जाते हैं| हालाँकि हाल में ही दिशा पाटनी का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वो विदेशी धुन पर खूब डांस करती हुई नज़र आ रही है| यहाँ देखिये ये वीडियो-

दिशा पाटनी अपने इन्स्टाग्राम पर बहुत ही एक्टिव रहती हैं| उनका अंदाज़ ऐसा है कि उनके एक वीडियो पर मिलियन व्यूज आते हैं| यही नहीं बल्कि लोगों को उनका डांस भी बहुत पसंद आता है|

आपको बता दें अभी कुछ दिनों पहले दिशा पटानी ने टाइगर श्रॉफ के साथ एक वीडियो पोस्ट किया था जो वायरल हो गया था| टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी अभी हाल में ही सुपरहिट फिल्म बागी 2 में नज़र आये थे| इस फिल्म के पहले दोनों ही बेफिक्रा नाम के म्युज़िक वीडियो में नज़र आये थे| तभी से दोनों के रिलेशनशिप की खबरें आनी शुरू हो गयीं थी| हालाँकि दोनों ने इसबात को कभी माना नहीं है|

आपको बता दें हाल में दिशा पाटनी से टाइगर श्रॉफ के साथ काम करने के अनुभव के बारे में पूछा गया तो उनका कहना था| ” हम दोनों बहुत अलग हैं मुझे बियोंसे अच्छी लगती हैं और उन्हें माइकल जैक्सन लेकिन जब हम दोनों एक साथ डांस करते हैं तो हम एक दुसरे को कोम्प्लीमेंट करते हैं| मैं लड़की हूँ| मैं उनके जैसा डांस नहीं कर सकती| उन्हें सारे स्टेप्स एक बार में ही प्रैक्टिस हो जाते हैं और मुझे उनकी एनर्जी लेवल को मैच करने के लिए पांच बार प्रैक्टिस करना होता है| लेकिन उनके साथ डांस करना बहुत अच्छा लगता है क्योंकि हम दोनों बहुत ही प्रतिद्वंदी हैं| कि डांस करने पर सभी किसको देखेंगे| इसलिए हम एकदूसरे को बहुत पुश करते हैं|”

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।