दिव्यांका त्रिपाठी के एक्स बॉयफ्रेंड शरद मल्होत्रा लेने जा रहे है सात फेरे, जानिए शादी की फुल डिटेल्स

दिव्यांका त्रिपाठी के एक्स बॉयफ्रेंड शरद मल्होत्रा शादी करने जा रहे हैं| शरद मल्होत्रा, रिप्सी भाटिया के साथ इस साल के अप्रैल में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। शरद मल्होत्रा इससे पहले पूजा बिष्ट के साथ रिलेशनशिप में थे। शरद मल्होत्रा पूजा बिष्ट के साथ ब्रेकअप की वजह से ख़बरों का हिस्सा बने हुए थे|

क तरफ जहाँ दिव्यांका त्रिपाठी अपना घर बसाने के लिए तो वहीँ उनके एक्स बॉयफ्रेंड शरद मल्होत्रा अपनी दूसरी गर्लफ्रेंड्स के साथ ब्रेकअप की वजह से ख़बरों का हिस्सा बने हुए थे| हालाँकि अब हम आपको एक ऐसी खबर देने जा रहे हैं जो आपको शॉक कर देगा| जी हाँ! शरद मल्होत्रा ने अब शादी का मन बना लिया है| और वो इस साल अप्रैल में शादी करने के लिए एकदम तैयार है| मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पूजा बिष्ट को काफी समय से डेट करने के बाद उन्हें रिप्सी भाटिया में अपना प्यार मिला| जिसके साथ वो अपनी ज़िन्दगी बिताने के लिए पूरी तरह से तैयार हो गए हैं|

शादी समारोह मुंबई में होने जा रही है| हमारे क्लोज़ सोर्सेज का कहना है कि शरद और रिप्सी की शादी मुंबई के जे डब्लू मैरिएट में होगी| हालाँकि जब हमने शादी की डेट जाननी चाही तो क्लोज़ सॉर्स का कहना था कि अभी उन्होंने डेट की घोषणा नहीं की है| रही बात शरद की तो वो अभी इस बारे में अभी बात नहीं करना चाहते| आपको बता दें रिप्सी पेशे से दिल्ली की एक डिजाइनर है। शरद को कई बार रिप्सी के साथ स्पॉट किया गया है।

 

तृप्ति शर्मा :दो साल से मीडिया जगत में काम कर रही हूं। हर दिन कुछ नया करने की जिद है। वीडियो एडिटिंग के साथ ही फिल्मी खबरें लिखना मुझे बहुत अच्छा लगता है। कुछ और बेहतर होगा इसी उम्मीद के साथ मैं हिन्दी रश डॉट कॉम के साथ जुड़ी हूं।