दिव्यांका त्रिपाठी ने अपनी प्रेग्नन्सी की ख़बरों पर दिया शॉकिंग जवाब कहा, मेरे लिए बहुत ही क्यूट पल है…

टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी लंबे समय से उनकी प्रेग्नेंसी की खूब अफवाहें उड़ी थी। लेकिन इन अफवाहों को तब ज़ोर मिल गया जब सोशल मीडिया पर मीडिया दिव्यांका की एक फेक फोटो वायरल हो गयी थी। यहां देखिए दिव्यांका त्रिपाठी इन ख़बरों पर का क्या कहना है ?

टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी जितना अपनी प्रोफेशनल लाइफ के चलते सुर्ख़ियों में रहती हैं उतना ही अपनी पर्सनल लाइफ की  वजह से भी| दिव्यांका त्रिपाठी ने कुछ साल पहले विवेक दहिया से शादी की है| ऐसे में लंबे समय से उनके प्रेग्नेंसी की खूब अफवाहें उड़ी थी। लेकिन इन अफवाहों को तब ज़ोर मिल गया जब सोशल मीडिया पर मीडिया दिव्यांका की एक फेक फोटो वायरल हो गयी थी |
जी हाँ! दरअसल दिव्यांका और विवेक की एक तस्वीर सामने आयी थी जिसमें उनका बेबी बंप साफ़ साफ़ देखा जा सकता है| किसी ने उनकी इस फोटो को एडिट कर दिया था और एडिटेड फोटो में ऐसा लग रहा था कि दिव्यांका प्रेग्नेंट है। अब रिसेंटली दिव्यांका इंडियन टेली अवॉर्ड में अपने पति और टीवी एक्टर विवेक दहिया के साथ नज़र आयीं| इस अवॉर्ड शो के रेड कारपेट पर दिव्यांका और विवेक ने मीडिया से बातचीत के दौरान इसपर अपना रिएक्शन दिया| जैसे ही किसी ने दिव्यांका की प्रेग्नेंसी को लेकर सवाल किया तो उन्होंने अपनी उस फोटो के बारे में बताया जो कुछ हफ्ते पहले सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी थी|
तृप्ति शर्मा :दो साल से मीडिया जगत में काम कर रही हूं। हर दिन कुछ नया करने की जिद है। वीडियो एडिटिंग के साथ ही फिल्मी खबरें लिखना मुझे बहुत अच्छा लगता है। कुछ और बेहतर होगा इसी उम्मीद के साथ मैं हिन्दी रश डॉट कॉम के साथ जुड़ी हूं।