दिव्यांका त्रिपाठी ने द वॉइस ऑफ इंडिया को कहा अलविदा, इस एक्टर ने ली एक्ट्रेस की जगह, देखें वीडियो

द वॉइस इंडिया में नजर आने वाली टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने इस शो को अब बाय कह दिया है। दिव्यांका त्रिपाठी कुछ पर्सनल कमिटमेंट के चलते अब ये शो होस्ट नहीं करने वाली हैं। ऐसे में टीवी के इस एक्टर ने उनकी जगह ली हैं। वीडियो में देखिए आखिर किसने किया है दिव्यांका को रिप्लेस।

स्टार प्लस पर आने वाले रियलिटी शो द वॉइस इंडिया में अब दिव्यांका त्रिपाठी नजर नहीं आने वाली है। एक्ट्रेस की जगह अब इस शो को होस्ट करते हुए एक्टऱ करण वाही नजर आएंगे। एक्टर ने इस शो को होस्ट करने पर अपनी खुशी जताते हुए कई बातें कही हैं। दरअसल दिव्यांका त्रिपाठी कुछ पर्सनल कमिटमेंट के चलते अब ये शो होस्ट नहीं करने वाली हैं।

मैं इस शो का हिस्सा बनने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं। मुझे इन एपिसोड्स के लिए एंकरिंग और शूटिंग करना बहुत पसंद है। इस शो के कंटेस्टेंट बहुत प्रतिभाशाली हैं और उन्हें लाइव सुनना एक सम्मान की बात है। द वॉयस ऑफ इंडिया फरवरी में आया था और ये स्टार प्लस पर प्रसारित होता है।

एक्टर करण वाही अपनी एक्टिंग के साथ-साथ होस्टिंग स्किल्स के लिए भी जाने जाते हैं। एक्टर ने डांस रियलिटी शो नच बलिए के दो सीजन को होस्ट किया है। करण वाही, मंदिरा बेदी के साथ सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल जूनियर को होस्ट कर चुके हैं। टीवी शो के अलावा एक्टर कई अवॉर्ड फंक्शन को भी होस्ट कर चुके हैं।

बताते चलें कि करण वाही बॉलीवुड फिल्म ‘हेट स्टोरी 4 में भी नजर आ चुके हैं। ऐसे में एक्टर करण वाही को फिर से होस्ट करते देखना उनके फैंस के लिए एक खुशी की बात होगी। भले ही द वॉइस इंडिया शो टीआरपी लिस्ट में कुछ खास धमाल नहीं मचा रहा है, लेकिन वो लोगों के दिल में अपनी खास जगह बनाने में सफल रहा है।

तृप्ति शर्मा :दो साल से मीडिया जगत में काम कर रही हूं। हर दिन कुछ नया करने की जिद है। वीडियो एडिटिंग के साथ ही फिल्मी खबरें लिखना मुझे बहुत अच्छा लगता है। कुछ और बेहतर होगा इसी उम्मीद के साथ मैं हिन्दी रश डॉट कॉम के साथ जुड़ी हूं।