ELLE Awards: अनुष्का शर्मा-करीना कपूर समेत इन एक्ट्रेस ने अपने हॉट एंड बोल्ड अवतार से किया घायल, वीडियो

एली ब्यूटी अवार्ड्स 2019 (Elle Beauty Awards 2019) में कई बॉलीवुड हस्तियों ने शिरकत की। यहां देखिए रणवीर सिंह से लेकर करीना कपूर खान की दिलकश अदाएं।

बॉलीवुड के फैशन आइकॉन रणवीर सिंह अपने ड्रेसिंग स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। वह इस स्टाइल से लोगों को अट्रेक्टिव भी करते हैं। ऐसा ही कुछ एले इंडिया ब्यूटी अवार्ड्स 2019 की नाइट्स में किया। रणवीर सिंह ने अवार्ड्स नाइट्स प्रिंटेड शर्ट पहनी थी जिसका उन्होंने सिर्फ एक बटन बंद किया हुआ था। हाथ में काले रंग की छड़ी ली हुई थी और काली टॉपी के साथ लुक को कम्प्लीट किया हुआ था। रणवीर सिंह ने रेड कार्पेट पर अपने शानदार डांसिंग मूव्स दिखाए। वह अपनी काली छड़ी के सहारे चार्ली चैपलिन स्टाइल में डांस करते हुए भी नजर आए। वह अवार्ड्स नाइट में बिल्कुल अलग दिखाई दे रहे थे।

इतना ही नहीं रणवीर सिंह ने लोगों को काफी एंटरटेन भी किया। इस दौरान वह अपनी छड़ी के जरिए बैटिंग की प्रैक्टिस वाले मूव्स भी दिखा रहे थे और फोटो के लिए पोज भी दे रहे थे। फैंस उन्हें देख कर काफी खुश हुए। रणवीर सिंह बैंटिंग प्रैक्टिस के जरिए अपनी अपकमिंग फिल्म 83 की प्रमोशन करते हुए नजर। वह इन दिनों डायरेक्टर कबीर सिंह की फिल्म 83 की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म अगले साल 10 अप्रैल को रिलीज होगी। एली इंडिया ब्यूटी अवार्ड्स 2019 नाइट में बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर खान ने भी अपने शानदार मूव्स दिखाए। वह काफी खूबसूरत दिख रही थी। उन्होंने अपनी दिलकश अदाओं से लोगों को अट्रैक्ट किया।

करीना कपूर खान ने केसरी और गुलाबी रंग के कॉम्बिनेशन वाला आउटफिट पहना हुआ था। उनकी थाई हाइ स्लिट थी। उन्होंने ज्यादा मेकअप नहीं किया हुआ है। उनके बाल खुले हुए थे। ऐली इंडिया ब्यूटी अवार्ड्स 2019 नाइट में करीना कपूर खान का क्लीवेज दिखा दिखाई दिया। उन्होंने अपने लुक और पोजिंग स्टाइल से सबको हैरान कर दिया। उनकी खूबसूरती साबित करती हैं कि वह बॉलीवुड की बेबो गर्ल हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने एले ब्यूटी अवार्ड्स 2019 में अपनी खूबसूरती से लोगों को दीवाना बना दिया। इस दौरान उनका ग्लैमरस लुक देखने को मिला। उन्होंने सफेद रंग का गाउन पहना हुआ था। एक्ट्रेस जान्हवी कपूर एले ब्यूटी अवार्ड्स 2019 में कहर ढाती हुई नजर आईं। वह काफी हॉट पोज देती हुईं नजर आईं। इस दौरान उन्होंने मेटेलिक डीप-क्लीवेज गाउन पहना हुआ था। इसमें उन्हें काफी पसंद किया जा रहा है।

तृप्ति शर्मा :दो साल से मीडिया जगत में काम कर रही हूं। हर दिन कुछ नया करने की जिद है। वीडियो एडिटिंग के साथ ही फिल्मी खबरें लिखना मुझे बहुत अच्छा लगता है। कुछ और बेहतर होगा इसी उम्मीद के साथ मैं हिन्दी रश डॉट कॉम के साथ जुड़ी हूं।