EXCLUSIVE: जहान्वी कपूर के लिए क्यों ज़रूरी था घोस्ट स्टोरीज, ज़ोया ने इसलिए किया जहान्वी को कास्ट, पढ़े रिपोर्ट

जहान्वी कपूर (Jhanvi Kapoor) जल्द ही 'घोस्ट स्टोरीज' (Ghost Stories) के जरिये आपको डराने के लिए जल्द नेटफ्लिक्स पर आने वाली हैं। हाल ही में हुए जहान्वी और ज़ोया से इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने वेब सीरीज, किरदार और फैंस के रिएक्शन

जहान्वी कपूर की तस्वीर (फोटो: इंस्टाग्राम)

जहान्वी कपूर (Jhanvi Kapoor) जल्द ही ‘घोस्ट स्टोरीज’ (Ghost Stories) के जरिये आपको डराने के लिए जल्द नेटफ्लिक्स पर आने वाली हैं। हाल ही में हुए जहान्वी और ज़ोया से इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने वेब सीरीज, किरदार और फैंस के रिएक्शन पर बहुत सारी बातें कि। जहान्वी ने मराठी फिल्म सैराट की रीमेक धड़क में मुख्य किरदार निभाया था। और अब वह हॉरर कहानी में नज़र आने वाली हैं।

अपने किरदार को लेकर जहान्वी ने बताया कि जब उन्हें इस फिल्म के बारे में पता चला तब वह ज़ोया से मिलने गई और ज़ोया ने उसे एक करैक्टर ब्रीफ दिया जिसमें सारे जानकरी थी। बैक स्टोरीज की जानकारी के बारे में कहा की ज़ोया को करैक्टर को लेकर एक विजियन थी। इसलिए ज़ोया पर भरोसा करते हुए जाह्नवी ने घोस्ट स्टोरीज में किरदार निभाया।

फैंस के रिएक्शन को लेकर ज़ोया (Zoya) कहा कि दर्शक ट्रेलर देखकर बहुत खुश थे। यहां तक कि लोगों को जहान्वी को इस किरदार में देखना चाहते हैं।

घोस्ट स्टोरीज के आईडिया को लेकर कहा कि यह आईडिया करन जोहर का था। वह चाहते थे कि लव स्टोरीज के बाद हम घोस्ट स्टोरीज बनाये।

यहां देखें जहान्वी कपूर और ज़ोया अख्तर की इंटरव्यू –